कालिंदी कुंज के महाजाम से मिलेगा परमानेंट छुटकारा! मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा से फरीदाबाद, जानें पूरा प्लान

Last Updated:

Kalindi Kunj Traffic Jam: दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों को जल्द ही कालिंदी कुंज के महाजाम से परमानेंट मुक्ति मिलने वाली है. NHAI ने इस व्यस्त चौक को पूरी तरह सिग्नल-फ्री करने के लिए 350 करोड़ रुपये का ‘AIIMS फ्लाईओवर मॉडल’ तैयार किया है, जिसकी DPR को मंजूरी मिल गई है. यहां दो विशेष लूप वाले फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे रोज़ाना गुजरने वाले 6 लाख से अधिक वाहनों का घंटों का सफर महज कुछ मिनटों का रह जाएगा.

Kalindi Kunj Traffic Jam: दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच रोज़ाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा और आम लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, कालिंदी कुंज चौक पर घंटों रेंगते ट्रैफिक और भीषण जाम की समस्या अब हमेशा के लिए खत्म होने वाली है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस व्यस्ततम चौराहे का कायाकल्प करने के लिए दिल्ली के मशहूर ‘एम्स फ्लाईओवर’ जैसा एक बेहद आधुनिक और कारगर फॉर्मूला खोज कर लाया है. केंद्र सरकार ने इस महाप्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को हरी झंडी दे दी है. इस नए फ्लाईओवर के बनने के बाद तीन राज्यों के करीब 6 लाख से अधिक वाहन चालक बिना किसी लालबत्ती या रुकावट के सरपट दौड़ सकेंगे.

कालिंदी कुंज का ‘AIIMS मॉडल’ और 2 लूप का मास्टर प्लान
दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DND-फरीदाबाद-सोहना कॉरिडोर) के शुरू होने के बाद से कालिंदी कुंज रूट पर गाड़ियों का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया है. इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए NHAI ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तैयार किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत दो विशेष फ्लाईओवर लूप बनाए जाएंगे, जो पूरे ट्रैफिक सिस्टम को पूरी तरह सिग्नल-फ्री कर देंगे:

  1. पहला लूप (नोएडा से फरीदाबाद): यह फ्लाईओवर नोएडा (ओखला बैराज रोड) की तरफ से आने वाली गाड़ियों को बिना किसी चौराहे पर रुके सीधे फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दिशा में मोड़ देगा. यानी नोएडा से आने वाले लोगों को बाएं मुड़ने के लिए बिल्कुल सीधा और नॉन-स्टॉप रास्ता मिलेगा.
  2. दूसरा लूप (फरीदाबाद से नोएडा): यह फ्लाईओवर फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ से आने वाले भारी ट्रैफिक को बिना किसी बाधा के सीधे ओखला बैराज रोड से जोड़ते हुए नोएडा में एंट्री दिलाएगा.

घंटों का सफर अब मिनटों में, जानिए जनता को क्या होगा फायदा
कालिंदी कुंज चौक बेहद पेचीदा जगह है. इसके एक तरफ दिल्ली मेट्रो की लाइन गुजर रही है, दूसरी तरफ आगरा नहर है और पास में ही यमुना नदी बहती है. इसी वजह से विशेषज्ञों को इसका डिजाइन तैयार करने में काफी माथापच्ची करनी पड़ी. अब इस प्रोजेक्ट के फाइनल होने से जनता को ये बड़े फायदे होंगे:

  • समय की भारी बचत: वर्तमान में इस चौराहे को पार करने में लोगों को 1 से 1.5 घंटे तक का समय बर्बाद करना पड़ता है. नया फ्लाईओवर बनने के बाद यह दूरी महज कुछ मिनटों में तय हो जाएगी, जिससे रोज़ाना 40 से 45 मिनट सीधे बचेंगे.
  • तीन राज्यों को सीधा लाभ: इस रूट के सिग्नल-फ्री होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश (नोएडा/ग्रेटर नोएडा) और हरियाणा (फरीदाबाद) के बीच कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी.
  • स्थानीय रास्ते भी होंगे चौड़े: निर्माण कार्य के दौरान नीचे के मौजूदा जंक्शन और लोकल सड़कों को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें और चौड़ा कर अपग्रेड किया जाएगा ताकि शाहीन बाग (रोड नंबर 13), जसोला, बदरपुर बॉर्डर और मध्य दिल्ली आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को भी सुगम रास्ता मिले.

जल्द शुरू होगा जमीन पर काम
NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, इस जगह की तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए दिल्ली और नोएडा की ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर आखिरी दौर की तैयारी चल रही है. सभी विभागों से तालमेल पूरा होते ही धरातल पर कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *