Last Updated:
Noida-Greater Noida New Expressway: जल्द ही नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वालों को एक नया एक्सप्रेस-वे मिलने वाला है. यह एक्सप्रेस-वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और 8 लेन का बनेगा. इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद लाखों को लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी. आइए इस खबर को विस्तार से समझते हैं.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा नया एक्सप्रेस-वे (AI Image)
ग्रेटर-नोएडा: अगर आप नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहे हैं तो किस रूट से जाएंगे? तो इसका जवाब है Noida–Greater Noida Expressway. यह एक्सप्रेस-वे 25 किलोमीटर लंबा है. यह नोएडा के महामाया फ्लाईओवर/फिल्म सिटी इलाके से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक जाता है. यह हाईवे कभी आपको खाली नहीं मिलेगा. हर वक्त इस पर गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी. लेकिन अब एक खुशखबरी है जल्द ही 8 लेन का एक नया एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है, जिसकी लंबाई कुल 31 किलोमीटर होगी.
जो लोग हर रोज नोएडा से ग्रेटर नोएडा सफर करते हैं उनको अब बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. वह अब इस नए एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही अपनी गाड़ी दौड़ा सकेंगे. न जाम की झंझंट न काम में देरी, बस कुछ ही मिनटों में वह अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे. नोएडा प्रधिकरण कार्यालय में इस परियोजना को लेकर एक बैठक हुई. बैठक में बनने वाले नए एक्सप्रेस-वे के रूट को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई.
डीएनडी से नहीं चिल्ला एलिवेटेड से जोड़ा जाएगा नया एक्सप्रेस-वे
पहले यह एक्सप्रेस-वे DND से जोड़ा जा रहा था. लेकिन सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अब यह एक्सप्रेस-वे डीएनडी से न जोड़कर चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा. इस रूट का बदलाव करने के पीछे की वजह कुछ तकनीकि और पर्यावरणीय समस्याएं बताई जा रही हैं. जिसके बाद अब इस एक्सप्रेस-वे की शुरुआत सेक्टर-94 से होगी और ग्रेटर नोएडा में खत्म होगी.
NHAI ने क्या दी सलाह?
विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले कुछ सालों में गाड़ियों की गिनती और बढ़ेगी. जिसके पीछे की वजह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और तेजी से बन रहीं इंडस्ट्रियल कंपनियां है. ऐसे में बनाए जा रहे नए एक्सप्रेस-वे की मदद से इस समस्या से निपटा जा सकेगा और ट्रैफिक की प्रॉब्लम देखने को नहीं मिलेगी. फिलहाल एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की गणना की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि NHAI के कंस्लटेंट ने इस परियोजना से जुड़ी हुई एक रिपोर्ट प्रजेंट की है. रिपोर्ट में एक्सप्रेसवे पर 3 मेन जगहों से ट्रैफिक कनेक्टिविटी देने की सलाह दी है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
