Last Updated:
Water Park in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अगर आप बच्चों की छुट्टियों को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो यहाँ के टॉप 5 वॉटर पार्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. नोएडा का Worlds of Wonder (WOW), रोहिणी का Adventure Island, गुरुग्राम रोड का Fun N Food Village, और अलीपुर के Splash व Just Chill वॉटर पार्क शानदार वेव पूल, एडवेंचरस स्लाइड्स, रेन डांस और लजीज खाने-पीने की सुविधाओं के साथ आते हैं. जानिए इन पार्कों की खासियतें और अपनी फैमिली के लिए चुनें सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन.
अगर बच्चों को मजेदार स्लाइड्स और पानी में मस्ती पसंद है, तो Worlds of Wonder अच्छा ऑप्शन है. यहां वेव पूल, रेन डांस और बच्चों के लिए अलग वॉटर एरिया है. गर्मी से राहत के साथ फैमिली के साथ पूरा दिन आराम से एन्जॉय कर सकते हैं.वाटर पार्क के साथ-साथ यहां पर एम्यूजमेंट पार्क भी है जहां पर आप कई सारे झूठों का मजा ले सकते हैं. खास बात यह है कि यहां के झूले बहुत अच्छे हैं और बहुत बड़े हैं तो आप अलग-अलग ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं. साथ ही साथ यहां पर खाने-पीने की भी अच्छी खासी व्यवस्था होती है.
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी और बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के बीच अगर आप परिवार के साथ एक दिन की शानदार आउटिंग प्लान कर रहे हैं, तो वाटर पार्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. पानी की ठंडी फुहारें, वेव पूल, रोमांचक स्लाइड्स और बच्चों के लिए खास जोन ये सब मिलकर गर्मी से राहत देने के साथ छुट्टियों को मजेदार बना देते हैं. खास बात यह है कि दिल्ली और आसपास कई ऐसे वाटर पार्क हैं जहां बच्चे से लेकर बड़े तक पूरा दिन एन्जॉय कर सकते हैं.
जीटी करनाल रोड पर बना Just Chill Water Park बच्चों की छुट्टियों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां अलग-अलग तरह की वॉटर स्लाइड्स, पूल और बच्चों के खेलने की जगह है. गर्मी में लोग यहां परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचते हैं और पानी में मस्ती करते हुए पूरा दिन बिताते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित Splash Water Park बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मजेदार जगह है. यहां वॉटर स्लाइड्स, डांस एरिया, पूल और खाने-पीने की सुविधा मिलती है. अगर बच्चे छुट्टियों में कुछ नया और मजेदार करना चाहते हैं, तो यहां का प्लान बनाया जा सकता है.
रोहिणी में मौजूद Adventure Island सिर्फ झूलों के लिए ही नहीं, बल्कि गर्मियों में पानी वाली एक्टिविटीज के लिए भी पसंद किया जाता है. यहां बच्चे अलग-अलग राइड्स और फैमिली एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं. वीकेंड पर घूमने के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है.
कपसहेड़ा में स्थित Fun N Food Village काफी समय से लोगों की पसंद बना हुआ है. यहां बड़े स्विमिंग पूल, लंबी वॉटर स्लाइड्स और बच्चों के लिए अलग वॉटर जोन है. गर्मियों में यहां परिवार के साथ एक दिन बिताकर बच्चे छुट्टियों का मजा दोगुना कर सकते हैं.
