नोएडा-फरीदाबाद-दिल्ली का सफर अब होगा आसान, 350 करोड़ की लागत से कालिंदी कुंज में बनेगा AIIMS स्टाइल में दो फ्लाईओवर

होमताजा खबरDelhi

नोएडा से फरीदाबाद जाना होगा आसान, कालिंदी कुंज पर बनेंगे 2 लूप फ्लाईओवर

Last Updated:

Delhi Kalindi Kunj Loop Flyover: कालिंदी कुंज चौक पर जाम खत्म करने के लिए NHAI 350 करोड की लागत से एम्स की तर्ज पर दो लूप फ्लाईओवर बनाएगी. इसके निर्माण से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद के यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली का कालिंदी कुंज जहां पर लाखों लोग रोजाना कई घंटों लंबे जाम में फंसे रहते हैं. यहां से अब जाम को खत्म करने की पहल हो चुकी है. आपको बता दें कि नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली से लाखों लोग रोजाना इस कालिंदी कुंज से आते जाते हैं. घंटों यहां जाम होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने यहां पर एम्स की तरह दो लूप फ्लाईओवर बनाने का फैसला किया है. एम्स फ्लाईओवर की तर्ज पर कालिंदी कुंज को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा. कालिंदी कुंज चौक को सिग्नल फ्री बनाने का फैसला नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लिया है. इसके बनने के बाद दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के लाखों वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी.

350 करोड रुपए से बनेंगे लूप फ्लाईओवर

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह बताया है कि करीब 350 करोड रुपए की लागत से एम्स की ही तर्ज पर कालिंदी कुंज पर दो लूप फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बीते बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उनको इसके लिए धन्यवाद दिया है और उनसे परियोजना पर जल्द काम शुरू करने का अनुरोध भी किया है. वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी कालिंदी कुंज जितना दिल्ली के लिए जरूरी है, उतना ही नोएडा और फरीदाबाद के लिए भी है.

यहां नोएडा से आकर जैसे ही लोग यमुना को पार करके दिल्ली पहुंचते हैं तो उन्हें यह कालिंदी कुंज चौक मिल जाता है, जिस वजह से फरीदाबाद और दिल्ली की ओर से आने वाले चालक भी यहां पहुंच जाते हैं और फिर यहां लग जाता है भीषण जाम, अब इसी जाम से लोगों को मुक्ति मिलने वाली है. उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई एक्सप्रेसवे खुलने के बाद से कालिंदी कुंज पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ चुका है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए दो लूप फ्लाईओवर डिजाइन किए जा चुके हैं.

दो भागों में बांटा जाएगा लूप फ्लाईओवर

आपको बता दें कि कालिंदी कुंज पर बनने वाले दो लूप फ्लाईओवर को दो भागों में बांटा जाएगा. पहला फ्लाईओवर नोएडा यानी ओखला बैराज मार्ग की तरफ से आने वाले यातायात को सीधे फरीदाबाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ मोड़ेगा. नोएडा से आने वाले लोगों को चौराहे पर बिना रुके बाएं मुड़ने की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे जाम से बड़ी राहत मिलेगी. दूसरा लूप फ्लाईओवर फरीदाबाद से नोएडा लूप बनेगा. यानी दूसरा फ्लाईओवर फरीदाबाद और मुंबई एक्सप्रेसवे की दिशा से आने वाले वाहनों को बिना रुकावट के सीधा नोएडा के ओखला बैराज रोड से जोड़ देगा.

इस फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान मौजूदा सड़क नेटवर्क या नीचे के जंक्शन को बंद कर दिया जाएगा. स्थानीय वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए नीचे की सड़कों को चौड़ा और अपग्रेड किया जाएगा. लाल बत्ती के सिग्नल फ्री होने से नोएडा, फरीदाबाद, बदरपुर बॉर्डर, शाहीन बाग रोड, जसोला और मध्य दिल्ली की तरफ आने जाने वाले लाखों लोगों का जो सफर है. वो आसान हो जाएगा.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *