दिल्लीवालों…बारिश-आंधी सब गायब, अब चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाओ तैयार, तापमान तोड़ देगा रिकॉर्ड

होमताजा खबरDelhi

दिल्लीवालों…बारिश-आंधी सब गायब, अब चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाओ तैयार

Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में 8 जून से लू और तेज गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है. आज 8 जून को तापमान 41 से 43 डिग्री तक बढ़ने जा रहा है. हालांक‍ि दो द‍िनों के बाद कुछ इलाकों में हल्की आंधी बारिश की थोड़ी संभावना हो सकती है. इस बार मानसून 25 से 30 जून के बीच पहुंच सकता है.

द‍िल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के ल‍िए हो जाओ तैयार.. बढ़ेगा तापमान

Delhi Weather today: जून के पिछले हफ्ते में आंधी-तूफान और बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया था. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी. हालांकि अब दिल्ली-एनसीआर वासियों को एक बार फिर सूरज की तपिश सताने वाली है. इस हफ्ते राजधानी और आसपास का तापमान बढ़ने वाला है. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो सोमवार को आसमान साफ रहेगा और गर्मी का कहर बढ़ जाएगा.

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 8 जून से गर्मी का ग्राफ बढ़ने जा रहा है. इस हफ्ते में लोगों को तेज गर्म हवाएं और लू का सामना करना पड़ेगा. अधिकतम तापमान 41-43°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27-29°C के आसपास रहने की उम्मीद है. इस दौरान न केवल दिन के समय गर्मी रहेगी बल्कि रातें भी तपाने वाली हैं. पिछले दिनों की बारिश और आंधी के बाद मौसम अब सूखा और गर्म हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं.

दिल्ली की बात करें तो विभिन्न इलाकों (उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम) में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दोपहर और शाम के समय गरज-चमक की संभावना जताई गई है. तेज सतही हवाएं (20-30 किमी/घंटा) चलने की भी आशंका है. हालांकि, कोई बड़ा बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

रविवार 7 जून से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा था. दिल्ली का अधिकतम तापमान 40-41.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा. न्यूनतम तापमान 26-28°C के आसपास रहा. कुछ इलाकों में शाम को हल्की बारिश और गरज के साथ आंधी आई, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिली, हालांकि इसके तुरंत बाद गर्मी बढ़ गई.

IMD के मुताबिक, 8 से 11 जून तक तापमान 40-42°C के बीच रह सकता है. 11-13 जून के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, जो गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है. हालांकि ऐसा सभी जगह नहीं होगा.

ऐसे में लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें. खूब पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और बच्चों-बुजुर्गों का खास ध्यान रखें. AQI मध्यम स्तर (50-100) पर है, लेकिन गर्मी और धूल के कारण सांस की समस्या वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

कब आ रहा मॉनसून
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में 25-30 जून के आसपास पहुंच सकता है. फिलहाल प्री-मानसून की छिटपुट बारिशें कहीं-कहीं हो रही हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *