Last Updated:
दिल्ली मेट्रो का यह स्टेशन जल्द ही ‘किंग’ की भूमिका में होगा. जल्द ही यह स्टेशन रेड, येलो और वायलेट लाइन के साथ-साथ फेज-IV का नया कॉरिडोर जुड़ने वाला है. इसके बाद, यह स्टेशन 4 मेट्रो कॉरिडोरों का संगम बन जाएगा. इतना ही नहीं, यहां से 8 प्रमुख दिशाओं में मेट्रो सर्विस उपलब्ध होंगी.
फेज-IV विस्तार के बाद कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन और 8 दिशाओं में कनेक्टिविटी देने वाला सुपर हब बनेगा.
Delhi Metro Expansion Plan: दिल्ली मेट्रो आने वाले अगले कुछ महीनों में राजधानी दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पूरी तस्वीर बदलने के लिए तैयार है. ट्रांसपोर्ट सिस्टम की तस्वीर को बदलने के लिए दिल्ली मेट्रो ने दो तरह के प्लान तैयार किए है. पहले प्लान के तहत मेट्रो को ऐसे दूर दराज के इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है, जहां तक ट्रैवल करना कल तक किसी चुनौती से कम नहीं था. इसी प्लान के तहत, दिल्ली मेट्रो फेज ए और बी के तहत अपने कॉरिडोर का एक्सपेंशन कर रही है. इस एक्सपेशन के साथ दिल्ली मेट्रो एक दूसरे प्लान पर भी काम कर रही है.
इस प्लान के तहत दिल्ली मेट्रो के मौजूदा कॉरिडोर और नए कॉरिडोर को आपस में जोड़ा जा रहा है. जिससे पैसेंजर्स कम से कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सके. नेटवर्क एक्सपेंशन के साथ दिल्ली मेट्रो का दूसरा प्लान भी दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. दोनों प्लान पूरे होने के बाद दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा स्टेशन है, जो किंग की भूमिका में होगा. जी हां, इस स्टेशन से एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार कॉरिडोर गुजरेंगे. इसके अलावा, आठ दिशाओं के लिए मेट्रो रेल दौड़ती हुईं नजर आएंगी. साथ ही, यह स्टेशन दिल्ली एनसीआर के सबसे बड़े इंटरचेंज हब के तौर पर जाना जाएगा.
4 कॉरिडोर्स का इंटरचेंज बनोगा यह मेट्रो स्टेशन
- दरअसल, यहां पर हम बात कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन की कर रहे है. कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर फिलहाल तीन मेट्रो लाइन मिलती है. इसमें रेड लाइन, येलो लाइन और वायलेट लाइन शामिल हैं.
- रेड लाइन रिठाला से गाजियाबाद के शहीद स्थल तक जाती है, येलो लाइन समयपुर बादली को नई दिल्ली और गुरुग्राम से जोड़ती है.
- वहीं, वायलेट लाइन कश्मीरी गेट से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ तक पहुंचती है. दिल्ली मेट्रो के फेज-IV विस्तार के बाद इंडरलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर भी इस कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से जुड़ जाएगा.
- इसके बाद कश्मीरी गेट पर कुल चार मेट्रो कॉरिडोर मिलेंगे. यही वजह है कि पूरे नेटवर्क में यह स्टेशन सबसे बड़ा इंटरचेंज हब बनकर सामने आएगा.
- अगर किसी यात्री को रोहिणी से गुरुग्राम जाना हो, फरीदाबाद से उत्तर दिल्ली पहुंचना हो या गाजियाबाद से सेंट्रल दिल्ली आना हो, तो पैसेंजर्स के लिए कश्मीरी गेट सबसे सुविधाजनक ट्रांसफर पॉइंट होगा.
- उत्तर दिल्ली, पुरानी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद की ओर जाने वाले पैसेंजर्स का सफर किसी न किसी रूप में इस स्टेशन से होकर गुजरेगा.
फेज-IV के बाद 8 दिशाओं में दौड़ेंगी ट्रेनें
कश्मीरी गेट की सबसे बड़ी खासियत केवल इंटरचेंज तक सीमित नहीं है. भविष्य की परियोजनाओं को जोड़ने के बाद यह स्टेशन पैसेंजर्स को लगभग हर प्रमुख दिशा में मेट्रो सेवा उपलब्ध कराएगा. शायद इसी वजह से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का ‘हार्ट’ भी कहा जाने लगा है.
| पश्चिम की ओर: | रेड लाइन के जरिए ट्रेनें रिठाला, रोहिणी, पीतमपुरा और नेताजी सुभाष प्लेस की ओर जा सकते हैं. |
| पूर्व की ओर: | यही रेड लाइन शाहदरा, दिलशाद गार्डन, राजनगर एक्सटेंशन और गाजियाबाद की दिशा में भी सर्विस दे रही है. |
| उत्तर की ओर: | येलो लाइन के जरिए सिविल लाइंस, दिल्ली विश्वविद्यालय, आजादपुर और समयपुर बादली तक पहुंचा जा सकता है. |
| दक्षिण की ओर: | येलो लाइन नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, हौज खास और गुरुग्राम तक कनेक्टिविटी मिल रही है. |
| दक्षिण-पूर्व की ओर: | वायलेट लाइन आईटीओ, मंडी हाउस, लाजपत नगर, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ तक जा रही है. |
| पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा: | फेज-IV के इंडरलोक कॉरिडोर के जरिए पश्चिमी दिल्ली के तमाम इलाकों को जोड़ रही है. |
| पूर्व-दक्षिण पूर्व दिशा: | इसी नए कॉरिडोर के माध्यम से इंद्रप्रस्थ और प्रगति मैदान के इलाकों से कनेक्टिविटी मिलेगी. प्रगति मैदान स्टेशन को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट को नाम से जाना जाता है. |
केवल मेट्रो नहीं बस का भी बड़ा सेंटर है कश्मीरी गेट
कश्मीरी गेट की अहमियत सिर्फ मेट्रो तक सीमित नहीं है. स्टेशन से सटा हुआ दिल्ली का सबसे बड़ा अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) स्थित है. यहां से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए हजारों बसें ऑपरेट होती हैं. यही वजह है कि यह स्टेशन दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में भी जाना जाता है. इसके अलावा, कश्मीरी गेट स्टेशन पुरानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों तक पहुंचने का इंर्टी गेट है.
दूसरे बड़े इंटरचेंज भी पीछे
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में जनकपुरी वेस्ट, हौज खास, आजादपुर, लाजपत नगर, इंद्रलोक और तुगलकाबाद जैसे कई बड़े इंटरचेंज स्टेशन हैं. फेज-IV पूरा होने के बाद इनमें से कई स्टेशनों पर तीन-तीन कॉरिडोर मिलेंगे. हालांकि कश्मीरी गेट पर चार कॉरिडोरों का मिलन होगा. लिहाजा, दिल्ली मेट्रो में किंग की भूमिका में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन ही रहेगा.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
