Last Updated:
Tips And Tricks: फाइव स्टार होटल हो या फिर 7 स्टार होटल सारी खरीदारी यहीं से होती है. यहीं से आइटम ले जाकर के एक साधारण से वॉशरूम को खूबसूरत और लग्जरी लुक दिया जाता है. यह एक थोक बाजार है. इसका नाम है चावड़ी बाजार यहां पर आपको वॉशरूम को सजाने से लेकर घर के हर एक ऐसे आइटम मिल जाएंगे जो आपके घर को एक फाइव स्टार होटल जैसा लुक देने में मदद करेंगे.
नई दिल्ली: आप जब भी किसी फाइव स्टार होटल में जाते होंगे तो वहां का खूबसूरत और लग्जरी लुक देखकर आपका भी मन करता होगा कि आपका घर ऐसा ही हो. खास और भी जब आप महंगे होटल के वॉशरूम में जाते हैं तो उसकी डिजाइन और उसमें लगे हुए हर एक आइटम को देखकर आप हैरान हो जाते होंगे. क्या आप जानते है कि फाइव स्टार होटल जैसा वॉशरूम जिसमें बड़े-बड़े शीशे लगे हो, हैंड वॉश के लिए अलग से मशीन लगी हो और नल भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लगे हो ऐसा आप अपने घर में भी लगवा सकते हैं. इसमें बहुत ज्यादा खर्चा नहीं आएगा. दिल्ली में एक ऐसा मशहूर मार्केट मौजूद है.
जहां से फाइव स्टार होटल हो या फिर 7 स्टार होटल सारी खरीदारी यहीं से होती है. यहीं से आइटम ले जाकर के एक साधारण से वॉशरूम को खूबसूरत और लग्जरी लुक दिया जाता है. यह एक थोक बाजार है. इसका नाम है चावड़ी बाजार यहां पर आपको वॉशरूम को सजाने से लेकर घर के हर एक ऐसे आइटम मिल जाएंगे जो आपके घर को एक फाइव स्टार होटल जैसा लुक देने में मदद करेंगे.
प्रीमियम टाइल्स से लेकर शॉवर और एंटी-फॉग मिरर तक
यहां के एक व्यापारी महेंद्र कुमार ने बताया कि यह मार्केट दिल्ली का सबसे पुराना मार्केट है और थोक बाजार है. इसका नाम चावड़ी बाजार है. यहां पर आपको कोई घर हो या फिर वॉशरूम उसको खूबसूरत लुक देने का सभी आइटम सस्ते में मिल जाता है, इसीलिए ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक से अक्सर यहां पर लोग आते हैं और खरीदारी करते हैं. यहां पर मार्बल फिनिश टाइल्स, हाई-ग्लॉस या मैट पोर्सिलेन टाइल्सबड़े साइज की टाइल्स, स्टाइलिश वॉश बेसिन, काउंटर-टॉप बेसिन, डिजाइनर वैनिटी यूनिट, बेसिन के नीचे स्टोरेज कैबिनेट, मॉडर्न नल और शॉवर, रेन शॉवरमैट ब्लैक, गोल्डन या ब्रश्ड स्टील फिनिश वाले टैपसेंसर या मिक्सर टैप, बड़ा एलईडी मिरर, बैकलिट एलईडीमिरर, एंटी-फॉग मिरर, गोल या ओवल डिजाइन वाले मिररअच्छी लाइटिंग, वार्म एलईडी लाइट्स, मिरर के आसपास फोकस लाइट्स, फॉल्स सीलिंग में स्पॉटलाइट, ग्लास शॉवर पार्टिशन, फ्रेमलेस टफेंड ग्लास, टॉवल रैकसोप डिस्पेंसर, टूथब्रश होल्डर, टिश्यू होल्डर समेत सब कुछ बेहद सस्ते दामों पर मिल जाएगा जो चीज बाहर के मार्केट में 100 रुपए की मिलेगी. वही यहां पर 50 रुपये में ही मिल जाएगी.
इस तरह पहुंचे यहां
अगर आप चावड़ी बाजार में जाकर खरीदारी करना चाहते हैं तो रविवार को यह मार्केट बंद होता है. बाकी सोमवार से लेकर शनिवार तक यह मार्केट खुला रहता है. इस मार्केट की खासियत यह है कि इस मार्केट के ठीक बाहर मेट्रो स्टेशन खुलता है. यानी मेट्रो का स्टेशन आपको मार्केट के अंदर ही मिलता है. चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर आप उतरकर आसानी से इस मार्केट में पहुंच सकते हैं. चावड़ी बाजार जाने के लिए आप राजीव चौक से मेट्रो पकड़ सकते हैं या कहीं से भी आप मेट्रो पकड़े बस आपको उतरना है चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर और उसके बाद आप सीधा इस मार्केट में प्रवेश कर जाएंगे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
