जुबिन गर्ग के मुख्य आरोपी को जमानत नहीं, सुप्रीम कोर्ट बोला- फरार होने का खतरा, कौन है श्यामकानु महंत?

Singer Zubeen Garg Murder case: असम के चर्चित दिवंगत संगीतकार और सिंगर जुबिन गर्ग मर्डर केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में हुई. सिंगर की मौत के मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने असम सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

याचिकाकर्ता सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा, ‘जुबिन गर्ग की मौत डूबने से मौत हुई थी. याचिकाकर्ता का देश छोड़कर भागने का कोई खतरा नहीं है, क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं हैं, मेरा पासपोर्ट जमा है.’

अब सुप्रीम कोर्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में मामले की अगली सुनवाई करेगा.

बता दें कि इससे पहले गुवाहाटी हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी श्याम कानू महंत को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था कि जमानत मिलने के बाद आरोपी के फरार होने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने की आशंका है.

कौन है गिरफ्तार आरोपी श्याम कानू महंत?

बता दें कि जुबिन गर्ग मौत मामले के मुख्य आरोपी श्यामकानु, असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत का छोटा भाई है.

आरोपी श्यामकानु के बड़े भाई ननी गोपाल महंत असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा शर्मा के शिक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं.

वहीं श्यामकानु महंत (Shyamkanu Mahanta) खुद असम के एक प्रमुख सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचा सलाहकार, उद्यमी और ‘नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल’ के मुख्य आयोजक रह चुके हैं.

भास्कर ज्योति महंत असम राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं. गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति ननी गोपाल महंत उनके बड़े भाई हैं.ननी गोपाल महंत यानी आरोपी के बड़े भाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शिक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं.

ऐसे में काफी रसूखदार परिवार से जुड़े श्यामकानू महंत को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से पहले राज्य सरकार से जवाब मांगा है.

बता दें कि सितंबर 2025 में प्रसिद्ध संगीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *