जिसे नहीं देते थे बड़े कारोबारी भाव, आज उसका टर्नओवर 300 करोड़, जानिए नोएडा के अर्पित गुप्ता की सक्सेस स्टोरी

Last Updated:

Success Story: साल 2010 में अर्पित गुप्ता ने कंपनी का कार्यभार संभाला. उस समय कंपनी का वार्षिक टर्नओवर मात्र 50 लाख रुपये था. कंपनी की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने केवल एसेंशियल ऑयल तक सीमित रहने के बजाय कई नए उत्पादों पर काम शुरू किया.

नोएडा: भारत में हर साल हजारों लोग कारोबार शुरू करते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम ऐसे होते हैं जो अपने सपनों को वैश्विक पहचान दिला पाते हैं. यह कहानी भी ऐसे ही एक उद्यमी की है, जिसने सीमित संसाधनों और बड़ी चुनौतियों के बीच अपनी पहचान बनाई. सन् 1994 में शुरू हुए इस कारोबार के शुरुआती दिन आसान नहीं थे. बाजार में पहचान बनाना मुश्किल था, बड़े खरीदारों तक पहुंच लगभग नामुमकिन लगती थी और संसाधन भी सीमित थे. मगर, लगातार मेहनत, गुणवत्ता और ग्राहकों का भरोसा जीतने की कोशिश ने धीरे-धीरे सफलता की राह तैयार की.

2010 में मात्र 50 लाख रुपये था टर्नओवर
वर्ष 2010 में जब नई पीढ़ी या कहें अनिल गुप्ता के बेटे अर्पित गुप्ता ने डायरेक्टर के तौर पर कंपनी को ज्वॉइन किया. तब सालाना टर्नओवर महज 50 लाख रुपये था. उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी भरोसा हासिल करना. बड़े खरीदार और स्थापित कंपनियां छोटे उद्यमों को आसानी से अवसर नहीं देतीं. कई बार असफलताएं मिलीं, कई बार योजनाएं उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हुईं, लेकिन हार मानने के बजाय हर चुनौती से सीख ली गई. कारोबार को केवल एक उत्पाद तक सीमित रखने के बजाय नए क्षेत्रों में विस्तार किया गया और धीरे-धीरे विकास की गति बढ़ने लगी. आज वही कारोबार 250 से 300 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर तक पहुंच चुका है.

162 से ज्यादा देशों में बनाई पहचान
अर्पित गुप्ता ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि देश दुनिया भर के अनेक ब्रांड और कंपनियां यहां तैयार होने वाले उत्पादों पर भरोसा करती हैं. इस सफलता की एक खास बात यह भी है कि भारत में तैयार होने वाले उत्पाद आज दुनिया के 162 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं. AG Organica उन भारतीय कंपनियों में शामिल है जिसने मेड इन इंडिया को सिर्फ एक नारे के रूप में देखा बल्कि हमें सहयोग करने का मौका मिल रहा है. वैश्विक बाजार में इतनी कॉम्पटिशन के बावजूद भारतीय उत्पादों ने अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने बताया कि एसेंशियल ऑयल और कैरियर ऑयल में हम दुनिया की तीन टॉप कंपनी में शामिल है. ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में भारत में टॉप सात कंपनी में शामिल है.

अगले पांच साल में 700 करोड़ टर्नओवर की उम्मीद
कंपनी के डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि तकनीक और इनोवेशन ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आधुनिक ऑटोमेशन, डिजिटल मॉनिटरिंग और बेहतर प्रबंधन प्रणालियों ने उत्पादन की रफ्तार बढ़ाने, गलतियों को कम करने और गुणवत्ता को मजबूत बनाए रखने में मदद की है. अगले पांच साल के हम अपनी कंपनी को 600 से 700 करोड़ का टर्नओवर की उम्मीद जता रहे हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *