Last Updated:
todays weather- मौमस विभाग ने दिल्ली NCR में 11 से 13 जून तक आंधी, बारिश की संभावना जताई है.इस दौरान ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में 70 किलोमीटर प्रति घंटा हवाएं चलने की संभावना है.इस वजह से तापमान गिरेगा और गर्मी में राहत मिलेगी.
तीन दिन तक बारिश होने की पूरी संभावना है.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले तीन दिन तक भारी पड़ सकते हैं. इस दौरान मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने आंधी, तेज हवाओं, बिजली चमकने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव की वजह 11 से 13 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
आईएमडी के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही तेजी से बढ़ेगी और कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बुधवार रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया है.
आज ओरेंज अलर्ट
आईएमडी ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. हवा के झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं 12 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को आंधी तूफान का सामना करना पड़ सकता है.
70 किमी स्पीड से चलेंगी हवाएं.
गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 12 जून तक तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान पहले 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन 13 जून तक इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
तूफान ने 25 साल की बराबरी
पूसा में देर रात 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का सबसे तेज झोंका दर्ज किया गया, जबकि पालम में हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. यह पालम में पिछले 25 वर्षों के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला आंकड़ा है. इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
13 जून तक मौमस कूल-कूल
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 जून तक मौसम सुहावना बना रह सकता है. हालांकि आंधी, बिजली और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की भी हिदायत दी गई है
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
