यूपी में गाजियाबाद से मथुरा तक बरसेंगे मेघ, 24 जिलों में चलेगी 80km/h की रफ्तार से आंधी, जान लें IMD का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम काफी सुहाना बना हुआ है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जहां रात भर बारिश-आंधी चली उसका असर शनिवार सुबह देखने को मिला. हल्की-हल्की भीनी हवा चल रही है. स्कूटी-बाइक चलाने पर ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं कुछ जगह पर अभी भी गर्मी बरकरार है. मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. अगर आप गाजियाबाद, मथुरा, आगरा में रहते हैं तो संभलकर घर से निकले. 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में प्री-मानसूनी बारिश अपना असर लगातार दिखा रही है. प्रदेश में मानसून 22 से 24 जून तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, भारत में अल नीनो की दस्तक से चिंता भी बढ़ गई है. आईएमडी का अनुमान है कि अल-नीनो इस साल मानसून को कमजोर कर देगा. 2026 में 50 साल के औसत की 90 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है. इससे धान की फसल भी कमजोर होगी.

यहां होंगी बारिश और चलेंगी हवाएं

गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली समेत 24 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

कल रहेगी तपती गर्मी
यूपी वालों आज मौसम का मजा ले लो. कल से वही तेज धूप और लू चलने की संभावना है. आईएमडी की माने तो कल कहीं भी बारिश-आंधी नहीं चलेगी. मथुरा, आगरा, गाजियाबाद से लेकर सारे ही जिलों में गर्मी का ही अलर्ट है.

कहां कितनी हुई बारिश?
पिछले 2 दिन से प्री-मानसून की सक्रियता ज्यादा देखने को मिल रही है. हालांकि, जून की बारिश में प्रदेश पिछड़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत से 23 प्रतिशत बारिश कम हुई है. पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में औसत से 55 फीसदी कम, जबकि पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में औसत से 2 फीसदी बारिश ज्यादा हुई है.

क्या है अल नीनो?
अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘अल नीनो’ प्रशांत महासागर का वह प्राकृतिक मौसम पैटर्न है जो दुनिया भर में तापमान बढ़ाता है. यह सूखे का कारण बनता है. अल नीनो दुनिया में 2 से 7 साल में आता है और आमतौर पर 9 से 12 महीने तक इसका रहता है. अल नीनो की तीव्रता इस बात से मापी जाती है कि प्रशांत महासागर के एक अहम क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान औसत से कितना ऊपर जाता है.

यहां 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा
इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आसपास के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *