जेवर एयरपोर्ट का पहला टिकट इन 172 लोगों के नाम! 15 जून को लखनऊ के लिए भरेंगे उड़ान, कौन हैं ये?

Last Updated:

First Flight From Jewar Airport: जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कल यानी कि सोमवार 15 जून चालू हो जाएगा. यहां से पहली आधिकारिक फ्लाइट राजधानी लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी. इस ऐतिहासिक पहली उड़ान में सफर करने वाले यात्री कोई वीआईपी या बड़े उद्योगपति नहीं, बल्कि जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीनें देने वाले 172 किसान होंगे.

जेवर एयरपोर्ट से ये 172 किसान उड़ान भरेंगे.

172 Farmer Will Take First Flight On Jewar Airport: उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से सोमवार यानी 15 जून को पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है. इस ऐतिहासिक और गौरवमयी पल की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इस पहली उड़ान के गवाह और यात्री कोई राजनेता या बिजनेसमैन नहीं, बल्कि क्षेत्र के वो 172 किसान बनने जा रहे हैं, जिन्होंने इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीनें समर्पित कर दी थीं.

जेवर विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर और लोकप्रिय विधायक धीरेंद्र सिंह के विशेष और अनूठे प्रयासों से इन सभी 172 किसानों को इस पहली फ्लाइट का टिकट देकर बेहद खास सम्मान दिया जा रहा है. विधायक धीरेंद्र सिंह खुद इन अन्नदाताओं के साथ फ्लाइट में बैठकर जेवर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. यह सफर उन किसानों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है, जिन्होंने सालों तक अपने खेतों में हल चलाते हुए आसमान में उड़ते जहाजों को देखा था. आज उन्हीं के खेतों की जमीन पर बने चमचमाते रनवे से उनका खुद का जहाज आसमान का सीना चीरते हुए पहली बार उड़ान भरेगा.

सीएम योगी का जताएंगे आभार

जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरकर लखनऊ पहुंचने के बाद सभी 172 किसानों का कार्यक्रम भी बेहद खास तय किया गया है. राजधानी पहुंचने के बाद ये सभी किसान मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से एक विशेष शिष्टाचार मुलाकात करेंगे.

इस मुलाकात के दौरान किसान मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेंगे. जेवर जैसे ग्रामीण इलाके को वैश्विक स्तर का औद्योगिक और हवाई हब बनाने, जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित मुआवजा देने और पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी किसान मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे. विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस पूरी पहल को किसानों के त्याग, सहयोग और समर्पण के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधि की ओर से एक छोटा सा आदर-सत्कार बताया है.

जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट किस तारीख को और कहां के लिए उड़ान भर रही है?
जेवर एयरपोर्ट से पहली ऐतिहासिक फ्लाइट कल यानी 15 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी.

जेवर एयरपोर्ट की इस पहली उड़ान में सफर करने वाले विशेष यात्री कौन हैं?
इस पहली उड़ान में सफर करने वाले यात्री जेवर के वही 172 किसान हैं, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीनें दी थीं.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *