Last Updated:
Bharatpur Famous Pakoras: भरतपुर के कन्नी गुर्जर चौराहे पर स्थित काका के पकोड़े स्थानीय लोगों और फूड लवर्स के बीच खास पहचान बना चुके हैं. यहां मिलने वाले 6 तरह के स्वादिष्ट और कुरकुरे पकोड़े लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. आलू, प्याज और अन्य वैरायटी के पकोड़ों का स्वाद खासतौर पर उनकी हरी और लाल चटनी के साथ और भी बढ़ जाता है. वर्षों से यह दुकान अपने अनोखे स्वाद और गुणवत्ता के कारण ग्राहकों की पसंद बनी हुई है. शाम होते ही यहां पकोड़े खाने वालों की भीड़ लग जाती है और चाय के साथ इनका स्वाद लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देता है. भरतपुर आने वाले पर्यटक भी इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड का आनंद लेना नहीं भूलते.
भरतपुर शहर के कन्नी गुर्जर चौराहे पर काका जी के मशहूर पकोड़े लोगों के बीच खासा आकर्षण बने हुए हैं. स्थानीय लोगों से लेकर बाहर से आने वाले राहगीर तक यहां रुककर इन पकोड़ों का स्वाद लेना नहीं भूलते खास बात यह है कि यहां एक नहीं बल्कि 6 अलग-अलग प्रकार के पकोड़े तैयार किए जाते हैं. जो अपने अनोखे स्वाद के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.
काका जी के यहां मिलने वाले पकोड़ों में आलू, प्याज, दाल और बेसन के पारंपरिक स्वाद के साथ-साथ मिक्स पकोड़े भी शामिल हैं. जिनमें पालक, प्याज, आलू और धनिया का खास मिश्रण होता है. इन सभी पकोड़ों को अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है. जिससे हर एक का स्वाद अलग और खास बन जाता है. यही विधी लोगों को बार-बार यहां खींच लाती है.
पकोड़ों की खासियत सिर्फ उनकी वैरायटी तक ही सीमित नहीं है. बल्कि इन्हें बनाने का पारंपरिक तरीका भी इन्हें खास बनाता है. काका जी हर सामग्री को ताजगी के साथ तैयार करते हैं और मसालों का संतुलन ऐसा रखते हैं कि स्वाद दोगुना हो जाता है.यही कारण है कि यहां के पकोड़े खाने के बाद लोग इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन पकोड़ों को खास बनाने में हरी और लाल चटनी की भी बड़ी भूमिका है. जब गर्मागर्म पकोड़े इन दोनों चटनियों के साथ परोसे जाते हैं. तो उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. हरी चटनी की ताजगी और लाल चटनी का तीखापन पकोड़ों के स्वाद को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है. जिससे खाने वालों को एक यादगार अनुभव मिलता है.
काका जी के पकोड़े सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि भरतपुर की पहचान बनते जा रहे हैं. शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ लग जाती है और हर कोई अपने पसंदीदा पकोड़े का आनंद लेता नजर आता है. खासकर युवाओं और परिवारों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय हो चुकी है.
कन्नी गुर्जर चौराहे पर मिलने वाले काका जी के ये 6 प्रकार के पकोड़े स्वाद, परंपरा और गुणवत्ता का बेहतरीन उदाहरण हैं. अगर आप भरतपुर में हैं और कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने की तलाश में हैं. तो यह जगह जरूर आपके लिस्ट में शामिल होनी चाहिए.
