Last Updated:
Cheap Laptop Market In Delhi: आपको भी सस्ते में बढ़िया लैपटॉप की खरीदारी करनी है. तो दिल्ली में के नेहरू प्लेस, वजीरपुर और गफ्फार मार्केट में कम बजट में नए, सेकेंड हैंड और रिफर्बिश्ड लैपटॉप मिलते हैं. यहां पर लाखों का लैपटॉप हजारों में मिल जाएगा. लेकिन खरीदने से पहले हमें किन बातों का ध्यान रखना है? इसको लेकर ये जानकारी जरूर ले लें.
नई दिल्ली: अगर आप नए एडमिशन लेने वाले कॉलेज स्टूडेंट हैं और पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स या ऑनलाइन क्लास के लिए लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में कुछ ऐसी मार्केट्स हैं जहां आपको महंगे लैपटॉप काफी कम कीमत में मिल सकते हैं. खास बात ये है कि यहां नए के साथ-साथ सेकेंड हैंड और रिफर्बिश्ड पुराने लेकिन अच्छे कंडीशन वाले लैपटॉप भी मिल जाते हैं.
कहां मिलेंगे सस्ते लैपटॉप
दिल्ली की सबसे फेमस लैपटॉप मार्केट की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है नेहरू प्लेस का. यह जगह इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर मार्केट के लिए काफी मशहूर है. यहां आपको अलग-अलग ब्रांड के लैपटॉप नई और पुरानी दोनों कंडीशन में मिल जाते हैं. कई दुकानों पर स्टूडेंट्स के बजट के हिसाब से 10 से 20 हजार रुपये तक में अच्छे ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा वजीरपुर कंप्युटर मार्केट भी कम बजट वालों के लिए अच्छा ऑप्शन मानी जाती है. यहां सेकेंड हैंड लैपटॉप और कंप्यूटर एक्सेसरीज काफी कम दामों में मिल जाती हैं. वहीं गफ्फार मार्केट में भी कई दुकानों पर यूज्ड और रिफर्बिश्ड लैपटॉप उपलब्ध रहते हैं. हालांकि यहां खरीदारी करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होती है.
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पिछले कई सालों से दिल्ली के नेहरू प्लेस के लैपटॉप मार्केट में अपनी दुकान लगा रहे हैं राहुल ने बताया अगर आप सेकेंड हैंड या रिफर्बिश्ड लैपटॉप खरीद रहे हैं, तो सिर्फ सस्ता देखकर फैसला न करें. लैपटॉप की बैटरी, प्रोसेसर, RAM, स्टोरेज और स्क्रीन अच्छी तरह चेक करें. कोशिश करें कि बिल और कुछ दिनों की वारंटी जरूर लें. साथ ही एक-दो दुकानों पर दाम तुलना करने के बाद ही खरीदारी करें.
स्टूडेंट्स के लिए क्यों है फायदेमंद
आज के समय में कॉलेज असाइनमेंट, ऑनलाइन क्लास और प्रेजेंटेशन के लिए लैपटॉप लगभग जरूरत बन चुका है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स का बजट कम है, उनके लिए दिल्ली की ये मार्केट्स काफी राहत देने वाली साबित हो सकती हैं. यहां आपको लाखों नहीं, बल्कि हजारों रुपये में भी काम का लैपटॉप मिल सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
