टूटेगा नोएडा का इस्कॉन टेंपल, अथॉरिटी ने ध्वस्तीकरण का भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा माजरा

Last Updated:

Iskcon Temple News: सेक्टर 151 ए के कामबख्शपुर गांव में स्थित ISKCON मंदिर का पुराना भवन समय के साथ काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुका था. मंदिर प्रबंधन ने पुराने ढांचे को हटाकर उसी स्थान पर नए मंदिर का निर्माण शुरू कराया है. इस पर प्राधिकरण ने कुछ खामियां निकाली हैं और ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है.

इस्कॉन मंदिर (सांकेतिक तस्वीर)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सेक्टर-151 ए में बन रहे इस्कॉन मंदिर को तोड़ने के लिए प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर दिया है. मगर, सवाल है कि आखिर क्यों? अभी तो मंदिर फिर से पूरा बनकर भी तैयार नहीं हुआ है तो ऐसी क्या गलती प्रबंधन ने कर दी? ध्वस्तीकरण के नोटिस को लेकर मंदिर प्रबंधन ने नाराजगी भी जताई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

सेक्टर 151 ए के कामबख्शपुर गांव में स्थित ISKCON मंदिर का पुराना भवन समय के साथ काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुका था. मंदिर प्रबंधन ने पुराने ढांचे को हटाकर उसी स्थान पर नए मंदिर का निर्माण शुरू कराया. वर्तमान में मंदिर परिसर में डबल बेसमेंट के साथ नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि यह केवल पुनर्निर्माण का कार्य है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और भविष्य में मंदिर सुरक्षित एवं आधुनिक स्वरूप में संचालित हो सके.

मगर, नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया है. उसका कहना है कि मंदिर के निर्माण का नक्शा प्राधिकरण से मंजूर ही नहीं कराया गया है. इतना ही नहीं धार्मिक स्थल के निर्माण अथवा पुनर्निर्माण के लिए जिलाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना भी जरूरी होता है वो भी नहीं ली गई है. निर्माणाधीन ढांचे में डबल बेसमेंट बनाया जा रहा है, जबकि इसके लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृतियों का पालन नहीं किया गया. इसी आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है.

वहीं मंदिर प्रबंधन ने का कहना है कि कामबख्शपुर गांव की जिस जमीन पर मंदिर स्थित है, उसका अधिग्रहण नोएडा प्राधिकरण ने नहीं किया है. ऐसे में निर्माण को लेकर आपत्ति का कोई ठोस आधार नहीं बनता. नए मंदिर का डिजाइन विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स द्वारा तैयार किया गया है और भवन को भूकंपरोधी मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरी तकनीकी सावधानी और सुरक्षा मानकों के साथ कराया जा रहा है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *