सरहद पार से रच रहे थे भारत के खिलाफ साजिश, पाकिस्तान ISI मॉड्यूल से था लिंक, पूछताछ में बड़ा खुलासा

होमताजा खबरDelhi

सरहद पार से रच रहे थे भारत के खिलाफ साजिश, ISI मॉड्यूल से था लिंक, 5 गिरफ्तार

Last Updated:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान आईएसआई लिंक्ड मॉड्यूल से जुड़े पांच और संदिग्ध पकड़ा है. जो शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहे थे. पुलिस बलों और धार्मिक नेताओं के खिलाफ साजिश रच रहे थे. पुलिस पूछताछ कर रही है,जिससे मॉड्यूल से जुड़े और लोगों का खुलासा हो सके.

आरोपी भारत में युवाओं को जोड़ने का कर रहे थे काम.

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे रहे थे और युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने का काम कर रहे थे.
दिल्‍ली पुलिस के अनुसार इस्लामाबाद में ऑपरेट एक कथित आईएसआई कॉल सेंटर के जरिए भारतीय युवाओं को प्रभावित कर अपने जोड़ने की कोशिश की जा रही थी. गिरफ्तार आरोपियों को देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस बलों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था. जांच के दौरान कई संदिग्ध वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिनमें पुलिस बलों की रेकी और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड की गई थी. पुलिस का दावा है कि ये वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे.

स्पेशल सेल की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क और उसके संपर्कों का पता लगाया जा सके. जांच एजेंसियों के अनुसार यह पूरा ऑपरेशन कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के इशारों पर चलाया जा रहा रहा था. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई के साथ पाकिस्तान समर्थित एक और आईएसआई मॉड्यूल का खुलासा हुआ है.

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने इसी मॉड्यूल से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया था कि उनके निशाने पर दिल्ली-एनसीआर के कुछ धार्मिक नेता और भीड़भाड़ वाले बाजार थे. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार आरोपियों को और क्‍या निर्देश दिए गए थे और वे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में तो नहीं थे. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *