दिल्ली के छात्रों के लिए खुशखबरी! यहां खुली अनोखी कैंटीन, 100 रुपये के अंदर मिलेगा भरपेट खाना

होमफोटोलाइफ़फूड

दिल्ली के छात्रों के लिए खुशखबरी! खुली अनोखी कैंटीन, 100 रुपये तक भरपेट खाना

Last Updated:

Student Canteen in Dwarka Delhi: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में खुल गई है स्टूडेंट कैंटीन. जहां पर आराम से स्टूडेंट अपना फूड एंजॉय कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि स्टूडेंट कैंटीन में 100 रुपए के अंदर ही भरपेट खाना मिलता है. 50 रुपये में कोल्ड कॉफी है तो 55 रुपए में पॉकेट पिज़्ज़ा मिलता है. 

स्टूडेंट कैंटीन के नाम से द्वारका सेक्टर 3 में शानदार कैंटीन है. इस कैंटीन को स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है लेकिन इसके कुछ नियम भी है. इसमें स्टूडेंट ही प्रवेश कर सकते हैं. इसमें प्रवेश करने वाले स्टूडेंट्स को आईडी कार्ड दिखाना होगा. चाहे वह किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का हो.

स्टूडेंट कैंटीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से स्टूडेंट के लिए बनाया गया है. यहां पर घर जैसा खाना मिलता है. पहले से कोई भी खाना बना कर तैयार नहीं किया जाता है. जब स्टूडेंट जिस भी डिश का आर्डर देते हैं तब उसे गरमा गरम बनाकर परोसा जाता है. यानी एकदम घर जैसा आपको महसूस होगा.

स्टूडेंट कैंटीन में स्टूडेंट्स एक दूसरे के साथ पार्टी कर सकें या एक दूसरे का जन्मदिन मना सकें इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है, क्योंकि यहां पर चॉकलेट, पेस्ट्री से लेकर बर्थडे केक तक मिलते हैं. बेहद कम कीमतों पर यानी 100 रुपए के अंदर अंदर आपको यहां पर बर्थडे पार्टी या अपने दोस्तों के साथ किसी भी तरह की पार्टी करने का भी आसानी से मौका मिल जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टूडेंट्स कैंटीन लगभग दो कमरों की है. दोनों कमरे बेहद बड़े हैं यानी आराम से यहां पर 200 स्टूडेंट एक साथ खाना खा सकते हैं. यहां पर टेबल कुर्सी मेज़ रखने के साथ-साथ साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया है. यहां पर सेल्फ सर्विस है यानी ऑर्डर देने के बाद आपको टेबल तक खाना भी खुद ही लाना होगा.

स्टूडेंट कैंटीन बेहद सस्ती और पॉकेट फ्रेंडली है. यहां पर सिर्फ 50 रूपये में कोल्ड कॉफी है. 55 रुपए में पिज़्ज़ा है. 40 रुपए में आलू का पराठा है. जबकि छोले भटूरे से लेकर आपको हर तरह का खाना यहां पर मिलेगा. सब कुछ 100 रुपए के अंदर है. किसी भी फूड की कीमत 100 रुपए के ऊपर आपको नहीं मिलेगी. इसीलिए इसे स्टूडेंट कैंटीन का नाम दिया गया है.

यह है स्टूडेंट कैंटीन की रेट लिस्ट जिसमें आप देख सकते हैं खाने की हर तरह की वैरायटी है. यह कैंटीन द्वारका के सेक्टर 3 में चल रही है और यहां पर सब कुछ 100 रुपए के अंदर है. सुबह लगभग 8:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक यह कैंटीन खुली रहती है और इसे पूरी तरह से स्टूडेंट्स के लिए ही बनाया गया है.

अब आपको स्टूडेंट कैंटीन के नियम बता दें. इसका पहला नियम यह है कि स्टूडेंट्स के पास आईडी कार्ड होने चाहिए. आईडी कार्ड यानी यूनिवर्सिटी और कॉलेज का. यह कैंटीन एन एसयूटी की है. ऐसे में यहां पर कड़ी नियमों को रखा गया है. सिर्फ स्टूडेंट ही इसके अंदर प्रवेश कर सकते हैं. इसके अलावा कोई भी इसमें नहीं जा सकता क्योंकि स्टूडेंट के मन मुताबिक इस कैंटीन को तैयार किया गया है. तभी यह कैंटीन पॉकेट फ्रेंडली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *