सपा के 28 सांसद पार्टी हाई कमान के संपर्क में.. अब बीजेपी के इस विधायक ने किया समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा

Last Updated:

UP Politics: बीजेपी के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी समाजवादी पार्टी में टूट का बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सपा के 28 सांसद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और जल्द ही यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी किया सपा में बड़ी टूट का दावा

गाजियाबाद. गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि देश के कई राजनीतिक दलों के सांसद और विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं और उनके समर्थन में हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी में जल्द बड़ी टूट होने की भी बात कही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही यूपी की सियासत में बड़ा भूचाल आने वाला है.

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 28 सांसद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और बहुत जल्द उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर लोगों ने आजाद हिंद फौज का साथ दिया था, उसी तरह आज राष्ट्र निर्माण के लिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ जुड़ रहे हैं.

विपक्ष पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी ही नहीं, देश के जितने भी राजनीतिक दल हैं, उनके विधायक और सांसद मोदी जी की नीतियों के साथ हैं. राम मंदिर मामले पर चल रही एसआईटी जांच को लेकर भी नंदकिशोर गुर्जर ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है और जांच अपनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है.

राम मंदिर पर क्या कहा?

विधायक ने कहा कि राम मंदिर मामले में एसआईटी की जांच चल रही है. अखिलेश यादव एसआईटी को लेकर सवाल उठा रहे थे, लेकिन हमारी सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करती है. जांच पूरी होने दीजिए, सच्चाई सबके सामने आ जाएगी. बता दें कि इससे पहले मंत्री ओमप्रकाश राजभर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी सपा में टूट का दावा कर चुके हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *