Last Updated:
Khoda Surya Murder Case News: आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अशद के ढेर होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. जिस बिल्डिंग में अशद रहता था, वहां करीब 17 फ्लैट हैं. घटना और एनकाउंटर के बाद इनमें से करीब 12 से 13 फ्लैटों पर ताले लग चुके हैं. बताया जा रहा है कि कई परिवार डर और तनाव के माहौल के चलते रिश्तेदारों या दूसरी जगहों पर चले गए है.
खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, अशद के घर सन्नाटा
Ashad Encounter: खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव और खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है. आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अशद के ढेर होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. एक तरफ सूर्या के घर के बाहर आरआरएफ की तैनाती की गई है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी अशद के घर के बाहर भी भारी पुलिस बल मौजूद है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस बिल्डिंग में अशद रहता था. वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है.
अशद के घर पर कैसे हैं हालात?
मुख्य आरोपी अशद के एनकाउंटर के बाद उसके घर के बाहर ताला लटका हुआ है और आसपास सन्नाटा पसरा है. घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. स्थानीय लोग खुलकर कुछ बोलने से बच रहे है. लेकिन इलाके में डर का पूरा माहौल बना हुआ है.
17 फ्लैट में से 13 पर लटका ताला
जिस बिल्डिंग में अशद रहता था, वहां करीब 17 फ्लैट हैं. घटना और एनकाउंटर के बाद इनमें से करीब 12 से 13 फ्लैटों पर ताले लग चुके हैं. बताया जा रहा है कि कई परिवार डर और तनाव के माहौल के चलते रिश्तेदारों या दूसरी जगहों पर चले गए है. कुछ लोगों ने एहतियातन घर खाली कर दिए ताकि किसी भी विवाद या तनाव से दूर रहा जा सके.
सूर्या के घर के बाहर आरआरएफ तैनात
दूसरी ओर सूर्या के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. आरआरएफ की तैनाती कर इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है. पुलिस का फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को रोकने पर है.
इलाके में क्यों बढ़ा खौफ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या और फिर आरोपी के एनकाउंटर के बाद माहौल बेहद संवेदनशील हो गया है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है. लेकिन बिल्डिंग में लगे ताले इस बात की गवाही दे रहे है कि लोगों में डर का माहौल कितना गहरा है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
