23 जून को है आखिरी बड़ा मंगल, ये हैं दिल्ली के बड़े हनुमान मंदिर, आप भी करें दर्शन

होमताजा खबरDelhi

23 जून को है आखिरी बड़ा मंगल, ये हैं दिल्ली के चर्चित हनुमान मंदिर

Last Updated:

हिंदू-धर्म में एक से बढ़कर एक देवी-देवता हैं. सभी के अपने ईष्ट और आराध्य देवी-देवता हैं. इनके अलावा स्थानीय स्तर पर लोगों की अलग-अलग भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा है. इनमें से बहुत से स्थलों पर लोगों की मनोकामना पूरी होती है. सभी भगवानों की पूजा अराधान के कुछ खास दिन भी निर्धारित हैं जैसे सोमवार का दिन शंकर जी की पूजा के लिए विशेष तौर पर माना जाता है. इसी तरह मंगलवार औऱ शनिवार को लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं. अब 23 जून को आखिरी बड़ा मंगल होगा. इसे लेकर हनुमान मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं.

दिल्ली: 23 जून को पड़ने वाले आखिरी बड़ा मंगल से पहले दिल्ली के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. बड़ा मंगल पर हनुमान जी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसे में अगर आप दिल्ली में बजरंगबली के दर्शन की सोच रहे हैं, तो इन बजरंगबली के प्रसिद्ध मंदिरों में जा सकते हैं, जहां बड़ा मंगल पर खास रौनक देखने को मिलती है.

प्राचीन हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस
दिल्ली के सबसे पुराने और प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में शामिल यह मंदिर बड़ा मंगल पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर सुनी जाती है. बड़ा मंगल के दिन सुबह से लंबी कतारें लगती हैं मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन भक्तों को खास आध्यात्मिक अनुभव देता है.

झंडेवालान हनुमान मंदिर
झंडेवालान स्थित यह मंदिर अपनी 108 फीट विशाल बजरंगबली प्रतिमा के लिए पूरे दिल्ली-एनसीआर में प्रसिद्ध है. बड़ा मंगल पर यहां का माहौल बेहद भक्तिमय हो जाता है. मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है. हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण इस मंदिर की खास पहचान मानी जाती है.

मरघट वाले बाबा के दरबार में लगती है भीड़
पुरानी दिल्ली में स्थित मरघट वाले बाबा का यह मंदिर भक्तों के बीच गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. कहा जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानियां दूर होती हैं. बड़ा मंगल पर यहां सुबह से रात तक भक्तों की भारी भीड़ रहती है. विशेष पूजा अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.

रमेश नगर हनुमान मंदिर
वेस्ट दिल्ली में रमेश नगर के ब्लॉक 9 में एक और मंदिर है, जिसमें भगवान हनुमान की 65 फुट ऊंची मूर्ति है. लोग इस मंदिर में भगवान राम के भक्त हनुमान की पूजा करने आते हैं. इस मंदिर को गुफा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें भगवान हनुमान के साथ देवी वैष्णो देवी की मूर्ति भी है. यह मंदिर भी बहुत सुंदर है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *