Last Updated:
LG ने भारत में अपनी नई French Door Refrigerator सीरीज लॉन्च की है. 574 लीटर से 610 लीटर तक की कपैसिटी, InstaView पैनल, Auto Ice Maker, ThinQ Wi-Fi और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ इसकी शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये है.
प्रीमियम किचन के लिए LG की नई पेशकश, 1.18 लाख रुपये से शुरू कीमत
भारत में प्रीमियम रेफ्रिजरेटर की मांग लगातार बढ़ रही है. खासकर बड़े परिवारों के बीच ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाले फ्रिज तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए LG ने भारतीय बाजार में अपनी नई French Door Refrigerator सीरीज लॉन्च की है. कंपनी की ये नई रेंज बड़े स्टोरेज, स्मार्ट फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ आती है.
नई रेफ्रिजरेटर सीरीज 574 लीटर से लेकर 610 लीटर तक की क्षमता में उपलब्ध है. यह उन परिवारों के लिए खास तौर पर काम की हो सकती है, जिन्हें ज्यादा खाने के सामान स्टोर करने की जरूरत होती है. कंपनी ने इसे ग्लास और स्टील फिनिश ऑप्शन में पेश किया है, जिससे यह मॉडर्न किचन की खूबसूरती को भी बढ़ाती है.
बाहर से दिखेगा अंदर का सामान
इस रेफ्रिजरेटर की सबसे खास बातों में से एक LG का InstaView पैनल है. इस फीचर की मदद से यूजर सिर्फ दो बार नॉक करके फ्रिज के अंदर देख सकते हैं. इससे बार-बार दरवाजा खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और ठंडी हवा भी कम बाहर निकलती है, जिससे बिजली की बचत होती है.
इसके अलावा, फ्रिज में FreshConverter+ फीचर दिया गया है. ये एक खास कम्पार्टमेंट है, जिसका तापमान अलग-अलग खाने के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. इससे फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट और खाने के सामान लंबे समय तक ताजा बनी रहती हैं.
नई सीरीज का Auto Ice Maker फीचर भी काफी बढ़ियां है. यह रीफिलेबल वॉटर टैंक की मदद से लगातार बर्फ तैयार करता है. इसके लिए किसी अलग वॉटर लाइन की जरूरत नहीं पड़ती, जो कई भारतीय घरों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है.
बेहतर कूलिंग के लिए इसमें Door Cooling+ तकनीक दी गई है, जो फ्रिज के हर हिस्से में तेजी और समान रूप से ठंडक पहुंचाने में मदद करती है. वहीं Hygiene Fresh+ फीचर बैक्टीरिया और बदबू को कम करने का काम करता है, जिससे खाने का सामान ज्यादा समय तक सेफ रहता है.
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो ये रेफ्रिजरेटर LG ThinQ Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन के जरिए फ्रिज को मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं.
कीमत काफी ज्यादा
कीमत की बात करें तो LG की नई French Door Refrigerator रेंज की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है. यह रेफ्रिजरेटर देशभर में LG के रिटेल स्टोर्स और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स पर उपलब्ध है. प्रीमियम फीचर्स और बड़े स्टोरेज की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
