तीन मैच में दूसरा शतक, अब कैसे निकालोगे…? यशस्वी जायसवाल की ललकार सुनो, चेन्नई से दहाड़ सुनो

होमखेलक्रिकेट

तीन मैच में दूसरा शतक, अब कैसे निकालोगे…? यशस्वी जायसवाल की ललकार सुनो

Last Updated:

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ शतक नहीं बनाया है बल्कि स्टेटमेंट दिया है कि वह यहां सिर्फ खेलने नहीं आए हैं बल्कि टिकने आए हैं. मैदान पर राज करने आए हैं. छक्का मारकर शतक पूरा करने के बाद जिस अंदाज में उन्होंने सिक्स जड़कर टीम को जीत दिलाई, वो उनके स्पष्ट इरादे और ऊंचे आत्मविश्वास को दर्शाता है.

चेन्नई वनडे में शतकीय पारी के बाद गौतम गंभीर से गले मिलते यशस्वी जायसवाल

चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में अगर यशस्वी जायसवाल फेल होते तो सिलेक्टर्स उन्हें टीम से बाहर करने में एक पल नहीं लगाते. मगर 23 साल के इस खब्बू बल्लेबाज ने अपनी पिछली तीन वनडे पारी में दूसरा शतक ठोकते हुए आलोचकों को करारा जवाब दे डाला. जायसवाल ने नबी की गेंद पर छक्के के साथ 83 गेंद पर शतक पूरा किया और फिर इसी ओवर में लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ भारत को जीत दिला दी.

अब सिलेक्टर्स जब एक-दो दिन में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे स्क्वॉड का ऐलान करेंगे तो उनके लिए यशस्वी को बाहर करना आसान नहीं होगा. मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा:

मुझे बहुत मजा आया. शुरुआत में पावरप्ले में मुझे कुछ रन मिले और मैंने अपनी लय बनाए रखने और आखिर तक खेलने की कोशिश की. मैं बस अपने प्रोसेस पर ध्यान देता हूँ, जो मेरे कंट्रोल में है और जितना हो सके कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता हूं. मुझे लगता है कि मैं लकी रहा हूँ, इसलिए अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है तो मैं उसे बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करता हूं. आज मैं बहुत पक्का इरादा करके आया था कि मुझे अपना फ़ोकस बनाए रखना है और स्ट्राइक रोटेट करनी है, ताकि अगर मैं जम जाऊँ, तो उसका पूरा फ़ायदा उठा सकूं.

अब टीम से कैसे निकालोगे?
विराट कोहली के इंजर्ड होकर सीरीज में न खेलने के चलते यशस्वी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. कप्तान शुभमन गिल ने अपनी ओपनिंग की पोजिशन छोड़कर तीसरे नंबर पर बैटिंग की, लेकिन यशस्वी लखनऊ में हुए दूसरे वनडे में सिर्फ चार रन ही बना पाए थे. अब जब विराट वापस आएंगे तो वह तीन नंबर पर ही बैटिंग करेंगे, ऐसे में गिल के पास रोहित के साथ ओपनिंग के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के आने से यशस्वी और केएल राहुल के लिए बड़ा खतरा पैदा हुआ है.

यशस्वी जायसवाल ने पिछली तीन वनडे पारियों में दूसरा शतक ठोक दिया

86 गेंद में 110 रन की पारी
यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंद में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 110 रन बनाए. भारत जब 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो यशस्वी ने ओमरजई के पहले ही ओवर में तीन चौकों के साथ शुरुआत की. इसके बाद राशिद खान की गेंद पर एक रन के साथ 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अल्लाह गजनफर पर चौके के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *