Weather Delhi: सूरज और बादलों संग मौसम खेलेगा खेल, दिल्ली में मौसम का दिखेगा अलग ही नजारा

होमताजा खबरDelhi

सूरज और बादलों संग मौसम खेलेगा खेल, दिल्ली में मौसम का दिखेगा अलग नजारा

Last Updated:

weather Delhi Today: दिल्ली NCR में 22 जून को गर्मी का म‍िलाजुला रूप देखने को म‍िल सकता है. इस दौरान अध‍िकतम तापमाान 40 डिग्री तक रह सकता है हालांक‍ि वैस्‍टर्न ड‍िस्‍टर्बेंस के चलते मौसम में नरमी भी देखने को मि‍ल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

द‍िल्‍ली में 22 जून को मौसम में बदलाव देखने को म‍िल सकता है.

Delhi Weather report: जून की तपती दोपहरी से दिल्ली-एनसीआर को आज हल्की राहत मिल सकती है. हालांकि आसमान में कभी धूप कभी छांव का खेल चलता रहेगा. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 22 जून को दिल्ली-एनसीआर का मौसम थोड़ा गर्म रह सकता है लेकिन 23 जून के बाद से मौसम में नर्माहट आ सकती है. अल-नीनो के असर के बावजूद पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों और पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है. 22 जून को मौसम गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना भी है. इस दौरान हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

आईएमडी के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 37-40°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-30°C के आसपास रहेगा. 22 जून से बारिश की गतिविधि कम होकर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है. हालांकि नमी की मात्रा 50-70% तक रहने से मौसम थोड़ा नम रहेगा.

IMD के साप्ताहिक अनुमान के मुताबिक 23-27 जून तक मुख्य रूप से आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम में स्थिररता रह सकती है. वैस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मानसून की प्रगति के कारण दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों में भी थोड़ी बारिश संभव है. जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

इस दौरान लोगों को वैज्ञानिकों की सलाह है कि बारिश के दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने से सतर्क रहें. इस मौसम में AQI संतोषजनक रह सकता है और लोगों को प्रदूषण की मार नहीं झेलनी पड़ेगी.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *