धूधूल के बवंडर से गायब हुआ दिल्‍ली एयरपोर्ट, नीचे आते ही फड़फड़ाने लगीं फ्लाइट, सूखने लगी पैसेंजर की जान तो बदला रूट

होमताजा खबरदेश

धूल के बवंडर से गायब हुआ IGI Airport, अचानक फड़फड़ाने लगी फ्लाइट, तो बदला रूट

Last Updated:

दिल्‍ली-एनसीआर में आई धूल भरी आंधी का असर आईजीआई एयरपोर्ट को भी देखने को मिला है. धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलते कुछ पलों के लिए दिल्‍ली एयरपोर्ट का रनवे कुछ पलों के लिए आंखों से ओझल हो गया. हालात ऐसे बन गए कि इसी समय दिल्‍ली पहुंची एक फ्लाइट को लखनऊ के लिए डाइवर्ट करना पड़ा. क्‍या है पूरा मसला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर खराब हुए मौसम की वजह से एयर इंडिया की एक फ्लाइट को लखनऊ के लिए डाइवर्ट किया गया है.

Delhi IGI Airport: दिल्‍ली-एनसीआर में मंगलवार देर शाम आई धूल भरी आंधी का असर एयर ट्रैफिक पर भी पड़ा है. धूल भरी आंधी आने के बाद आलम यह था कि कुछ मिनटों के लिए दिल्‍ली का आईजीआई एयरपोर्ट आंखों से पूरी तरह से ओझल हो चुका था. आसमान में लैंडिंग के लिए तैयार फ्लाइट्स के पायलट्स को आईजीआई एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह से नजर आना बंद हो गया था. वहीं इंस्‍ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्‍टम की मदद से लैंडिंग के लिए आगे बढ़ने वाली फ्लाइट एयरपोर्ट के करीब आते ही तेज हवाओं की चपेट में आ गईं. हालात कुछ ऐसे हुए कि हवा के थपेड़ों के बीच फ्लाइट लगभग फड़फड़ाने सी लगी गई.

इन्‍हीं फ्लाइट्स में एक फ्लाइट श्रीनगर से दिल्‍ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1848 भी शामिल है. इस फ्लाइट को आज श्रीनगर एयरपोर्ट से दोपहर करीब 12:40 बजे टेकऑफ होना था. लेकिन, यह फ्लाइट किन्‍हीं कारणों की वजह से अपने समय पर रवाना नहीं हो सकी. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह फ्लाइट अपने शेड्यूल टाइम से 36 मिनट की देरी से दोपहर 1:16 बजे टेकऑफ हुई. रास्‍ते में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन यह फ्लाइट जैसे ही दिल्‍ली एयरपोर्ट के करीब पहुंची, दिल्‍ली एयरपोर्ट का मौसम बदल गया. पूरा एयरपोर्ट धूल भरी आंधी से घिर गया और आसमान से रनवे पूरी तरह से नजर आना बंद हो गया था.

पायलट ने दिल्‍ली के ऊपर एक लंबा गो अराउंड लेते हुए कुछ देर हालात सामान्‍य होने का इंतजार किया. फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर के अनुसार, बिगड़ते मौसम और तेज हवाओं के चलते फ्लाइट लगभग फड़फडाने सी लग गई. इसका असर यह हुआ कि प्‍लेन के अंदर मौजूद ज्‍यादातर पैसेंजर घबरा गए. इसी बीच पायलट ने फ्लाइट को डाइवर्ट करते हुए लखनऊ ले जाने का जानकारी दी. इसके बाद, इस फ्लाइट ने लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ अपना रुख कर दिया. लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के कुछ समय बाद पता चला कि दिल्‍ली एयरपोर्ट का मौसम भी सामान्‍य हो चुका है.

जिसके बाद, दोपहर करीब 4:40 बजे यह फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्‍ली के लिए फिर रवाना हो गई. संभावना जताई जा रही है कि यह फ्लाइट शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी. आपको बता दें कि एयर इंडिया ने इस फ्लाइट के लिए एयर बस A320 को तैनात किया था.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *