बिहार जाकर पुलिस भर्ती परीक्षा दी, छतरपुर बच्ची के रेप-हत्या के आरोपी ने और क्या -क्या किया, हो गया खुलासा

होमताजा खबरDelhi

बिहार जाकर पुलिस भर्ती परीक्षा दी, छतरपुर बच्ची का रेप कर की हत्या

Last Updated:

छतरपुर में 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के आरोपी कैब ड्राइवर बसु कुमार सिंह को लेकर नई बातें सामने आई हैं. पुल‍िस को उसका आपराधिक रिकॉर्ड मिला है. घटना से पहले वह बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौटा था.

द‍िल्‍ली में छतरपुर रेप और हत्‍या के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा: प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Rape and Murder Case: दिल्ली के छतरपुर में दो हफ्ते पहले 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और बेरहमी से हत्या के मामले में कई परतें खुल रही हैं. आरोपी कैब ड्राइवर बसु कुमार सिंह को लेकर नई जानकारी सामने आई है. बच्ची के साथ हैवानियत करने वाला बसु पुलिस में भर्ती होना चाहता था और इसी के लिए घटना से कुछ दिन पहले वह बिहार गया था, जहां उसने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी.

दो हफ्ते पहले दुष्कर्म का आरोपी बसु कुमार बिहार के खगड़िया जिले में अपने गांव गया था. वहां उसने पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती परीक्षा दी थी. उसके बाद वह दिल्ली लौटा और फिर अपने भाई के घर गुरुग्राम गया, जहां उसने खाना भी खाया और उसके एक दिन के बाद इस दुर्दांत घटना को अंजाम दिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गुरुग्राम के चक्करपुर में रहने वाले और निजी बैंक में डिप्टी मैनेजर आरोपी के बड़े भाई जय किशन कुमार ने बताया कि 29 वर्षीय बसु वर्ष 2018 में गुरुग्राम आया था और शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. लेकिन कम वेतन (8-10 हजार रुपये) और रात की ड्यूटी में परेशानी के चलते उसने नौकरी छोड़ दी.

इसके बाद वह फूड डिलीवरी ऐप में राइडर की नौकरी करने लगा और फिर बिहार लौट गया. करीब दो साल बाद वह फिर से भाई के कहने पर गुरुग्राम आया और परिवार, पत्नी और दो छोटे बेटों का खर्च चलाने के लिए अलग-अलग कैब कंपनियों के लिए गाड़ी चलाने लगा.

जनवरी में बसु को एक परिचित अंकित के जरिए सफेद Maruti Suzuki Wagon R कार मिली, जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाता था. भाई ने बताया कि कार मालिक उसे करीब दो साल से जानता था और गारंटी देने पर उसने बसु को गाड़ी दे दी.

भाई ने बताया कि बसु लंबे समय तक लगातार काम करता था और हर 3-4 दिन में ही घर लौटता था. रविवार की शाम को वह उनके घर आया, वहां खाना खाया और शाम करीब साढ़े 6-7 बजे निकल गया. इसके बाद परिवार का उससे संपर्क नहीं हुआ.

पुलिस के अनुसार, 22 जून की सुबह करीब 5 बजे बसु ने छतरपुर में फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही 10 साल की बच्ची को कार में घसीट लिया था और कार दौड़ा दी. आरोपी ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जंगल वाले इलाके में हत्या कर छोड़ गया.गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल बंद कर दिया, लेकिन कार की डिजिटल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे विकासपुरी से गिरफ्तार कर लिया.

जांच में यह भी सामने आया है कि बसु का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. उसके खिलाफ छेड़छाड़, दंगा और हत्या के प्रयास जैसे 5–6 मामले दर्ज हैं. परिवार ने यह भी बताया कि उसे नशे की लत थी, हालांकि हाल में वह इसे छोड़ने की कोशिश कर रहा था.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *