संजय झील को फिर मिलेगा नया जीवन: एलजी ने तय की डेडलाइन, 5,000 पेड़ लगाने का ऐलान

होमताजा खबरDelhi

संजय झील को मिलेगा नया जीवन: LG ने तय की डेडलाइन, 5,000 पेड़ लगाने का ऐलान

Last Updated:

Delhi News: उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने संजय झील पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा की. उपराज्‍यपाल ने DDA और दिल्ली जल बोर्ड को पानी आपूर्ति बहाल करने और परियोजना अगस्त 2026 तक तेज करने के निर्देश दिए है.

संजय झील के पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत स‍िंह संधू ने गुरुवार को स्थल का दौरा किया.

नई द‍िल्‍ली. पूर्वी दिल्ली की प्रमुख जलाशय और हरित क्षेत्र संजय झील के पुनर्जीवन कार्यों की समीक्षा के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत स‍िंह संधू ने गुरुवार को स्थल का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को झील में पानी की नियमित आपूर्ति बहाल करने और चल रहे पुनरुद्धार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

52 एकड़ में फैली संजय झील और इसके आसपास के 165 एकड़ संरक्षित वन क्षेत्र के लिए तैयार चरणबद्ध कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने डल्लूपुरा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से आने वाले उपचारित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड को पाइपलाइन की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान झील में चल रहे डी-वीडिंग, शैवाल हटाने और जियोटेक्सटाइल तकनीक से तटबंधों को मजबूत करने के कार्यों का जायजा लिया गया. अधिकारियों को इन कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने को कहा गया. अधिकारियों के अनुसार, अगस्त 2026 तक पूरे होने वाले पहले चरण में जलभराव वाले क्षेत्रों का चैनलाइजेशन, बायो-स्वेल्स की स्थापना, पाथवे की मरम्मत और झील तल की घास हटाने का काम किया जाएगा.

दूसरे चरण, जिसे मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, में आसपास के जल प्रवाह को झील तक पहुंचाने की व्यवस्था, अतिरिक्त बायो-स्वेल्स, जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए बायो-रिमेडिएशन तथा ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने के लिए एरेटर और फाउंटेन लगाए जाएंगे. पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में 5,000 देशी प्रजातियों के पेड़ लगाए जाने की भी योजना है। अधिकारियों के मुताबिक, झील क्षेत्र में वर्तमान में यूकेलिप्टस, नीम, अर्जुन, पिलखन, अशोक समेत कई प्रमुख प्रजातियां मौजूद हैं.

संजय झील, जो कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार फेज-2 के बीच स्थित है, पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े हरित एवं मनोरंजक स्थलों में से एक मानी जाती है.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण ब‍िंजोला इस वक्‍त न्‍यूज 18 में बतौर एसोसिएट एड‍िटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह करीब 15 सालों से पत्रकार‍िता में सक्र‍िए हैं और प‍िछले 10 सालों से ड‍िजिटल मीड‍िया में काम कर रहे हैं. करीब एक साल से न्‍यूज 1…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *