Last Updated:
गुरुवार रात पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में 77 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की मौत हो गई. आरोप है कि 30 साल के पड़ोसी ने बहस के दौरान उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान प्रकाश चंद्रा के रूप में हुई है. आरोपी अंश गोयल, उम्र 30 साल, एक निजी कंपनी में इंजीनियर है और IIT से पढ़ा है. दोनों आस-पास के मकानों में रहते थे.
नोएडा पार्किंग विवाद, एआई फोटो
नोएडा: गुरुवार रात पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में 77 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की मौत हो गई. आरोप है कि 30 साल के पड़ोसी ने बहस के दौरान उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान प्रकाश चंद्रा के रूप में हुई है. आरोपी अंश गोयल, उम्र 30 साल, एक निजी कंपनी में इंजीनियर है और IIT से पढ़ा है. दोनों आस-पास के मकानों में रहते थे.
पार्किंग को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक, प्रकाश चंद्रा और अंश गोयल के बीच घर के बाहर कॉमन स्पेस में पार्किंग को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. गुरुवार रात करीब 10 बजे अंश ऑफिस से लौटा और अपनी बाइक चंद्रा के टू-व्हीलर के बगल में पार्क करने लगा. बुजुर्ग ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बात बढ़ गई. फेज-1 थाने के SHO अमित कुमार मान ने बताया, दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इसी दौरान अंश ने चंद्रा को धक्का दे दिया. वे जमीन पर गिर गए और उनके हाथ और कुहनी में चोट आई. शोर सुनकर परिवार वाले बाहर आए और घायल चंद्रा को पास के अस्पताल ले गए.
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय वे होश में थे और बात भी कर रहे थे. डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ECG भी किया, लेकिन देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे उनकी मौत हो गई.
पुलिस बयान कर रही दर्ज
SHO मान के अनुसार, प्रथम दृष्टया लगता है कि सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. पुलिस ने आरोपी अंश गोयल के खिलाफ BNS की धारा 105, गैर इरादतन हत्या, और धारा 352(3), शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान, के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
