28 लाख तो लूटे ही, ATM कैश वैन भी ले गए, 5 थाने से होकर चले गए बदमाश, पुलिस को भनक नहीं

Last Updated:

Ghaziabad ATM Cash Van Loot: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में बुधवार को बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने महज 20 मिनट में लाखों रुपये से भरे एटीएम कैश वैन को लूट ले गए. इस दौरान बदमाश कुल पांच थानों को क्रॉस करके निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

गाजियाबाद में एटीएम कैश वैन लूट की वारदात.

गाजियाबादः देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दिनदहाड़े कैश वैन लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 27 से 28 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए. वहीं लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में कांबिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि कैश वैन को निशाना बनाकर बदमाशों ने पहले गाड़ी को रोका और फिर हथियार दिखाकर कैश लूट लिया. वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद से पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

20 मिनट में 28 लाख की लूट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लुटेरे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर वैन से पैसा निकलाकर वैन वहीं छोड़कर फरार हो गए. दरअसल, एवन इंडिया नाम की फाइनेंशियल कंपनी की कैश वैन इलाके में आई थी. जब वैन के साथ आए कर्मचारी एटीएम में पैसा डाल रहे थे, तभी पैदल आए चार बदमाशों ने वैन ड्राइवर को बंदूक दिखाकर वैन लेकर फरार हो गए. पुलिस को तुरंत लूट की सूचना दी गई, जब तक पुलिस एक्टिव होती तब तक बदमाश फुर्र हो गए. बदमाश महज 20 मिनट में वैन लूटने, उसमें से पैसा निकालने और गाड़ी को छोड़ने की घटना को अंजाम दे गए. इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन किया गया है.

5 थानों को क्रॉस करके भाग निकले बदमाश
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि बदमाश ड्राइवर को अकेला पाकर हथियार के बल पर गाड़ी छीनकर ले गए थे, जिसे बाद बाद में लवारिस हालत में बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि जिस जगह वारदात हुई, उससे महज 500 मीटर की दूरी पर ही बाईपास पुलिस चौकी है. वारदात के बाद भी बदमाश क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना, विजयनगर, कविनगर, वेव सिटी और मसूरी पांच कोना थाना क्रॉस करके निकले. लेकिन पुलिस को खबर तक नहीं लग पाई

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *