Last Updated:
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमति कुमार के अनुसार ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने, ऑपरेशन में समय बचाने, अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने की तैयारी है. इसके लिए गोंडा-बुढ़वल रेल सेक्शन पर स्थित गोंडा-कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन बनाने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक किया किया जाएगा.
कई ट्रेनें कैंसिल और कई का रूट बदला गया है.
गोरखपुर. गोरखपुर की ओर से चलने वाली ट्रेनों के बेहतर ऑपरेशन के लिए गोंडा-बुढ़वल रेल सेक्शन में काम किया जा रहा है. इस वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इनमें से कई ट्रेनें कैंसिल की जाएंगी, तो कई को डायवर्ट किया जा रहा है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. यात्री ट्रेनों का बदला शेड्यूल देखकर ही घर से निकलें और परेशानी से बचें.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमति कुमार के अनुसार ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने, ऑपरेशन में समय बचाने, अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने की तैयारी है. इसके लिए गोंडा-बुढ़वल रेल सेक्शन पर स्थित गोंडा-कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन बनाने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक किया किया जाएगा. जिस वजह से 6 जुलाई से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
ये ट्रेनें कैंसिल रहेंगी
. नकहा जंगल से 06 से 10 जुलाई तक चलने वाली 55061 नकहा जंगल-ऐशबाग सवारी गाड़ी कैंसिल रहेगी.
. ऐशबाग से 07 से 11 जुलाई तक चलने वाली 55062 ऐशबाग-नकहा जंगल सवारी गाड़ी कैंसिल रहेगी.
. गोरखपुर से 02 तथा 09 जुलाई को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी कैंसिल रहेगी.
. दिल्ली से 03 तथा 10 जुलाई को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी कैंसिल रहेगी.
बदले हुए रूट से चलेंगी ट्रेन
. पनवेल से 06, 07 तथा 08 जुलाई को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर-बस्ती-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी. रूट बदलने की वजह से इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रहेगा.
. पुणे से 08 तथा 09 जुलाई को चलने वाली 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन की वजह से इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव मनकापुर स्टेशन में रहेगा.
गोरखपुर से 09 तथा 10 जुलाई को चलने वाली 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव मनकापुर स्टेशन पर होगा.
. आनन्द विहार टर्मिनस से 09 जुलाई को चलने वाली 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग रोजा-आलमनगर-लखनऊ जं.-मल्हौर-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी. इस वजह से गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव मनकापुर स्टेशन पर होगा.
. गोरखपुर से 09 जुलाई को चलने वाली 01082 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-ऐशबाग-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी. इस वजह से गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव मनकापुर तथा ऐशबाग स्टेशनों पर होगा.
. सहरसा से 09 जुलाई को चलने वाली 15279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
