नोएडा-ग्रेनो में ट्रैफिक अलर्ट! इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अपना रूट, वरना फंस जाएंगे जाम में

Last Updated:

Route Diversion Alert: सीएम योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर दौरे के चलते शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कई रूट पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा. सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी. ऐसे में अगर आप वीकेंड पर कोई प्लान बना रहे हैं तो डायवर्जन प्लान एक बार जरूर देख लें.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अलर्ट.

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 जून के नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे को लेकर गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई प्रमुख मार्गों पर तय समय के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में अगर आप आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे या नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें. थोड़ी सी सावधानी आपको लंबे जाम और परेशानी से बचा सकती है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे व आसपास के मार्गों पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है. दरअसल, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नोएडा में कुल 2478 करोड़ रुपये की लागत वाली 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके तहत नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी.

ये रहेगा प्रतिबंध
इसलिए दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से गौतमबुद्धनगर में भारी मालवाहक वाहन , मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का प्रवेश सुबह सात से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा.

फिर कौन से रास्ते से जाएं?

  1. चिल्ला बॉर्डर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जा सकेंगे.
  2. डीएनडी बार्डर: डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल से गंतव्य तक जा सकेंगे.
  3. कालिंदी कुंज: एनएच-9/24 से लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल व एनएच-91 होकर आगे जा सकेंगे.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन
आगरा से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले ही यू-टर्न लेकर अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा. अगर दबाव अधिक होने पर वाहनों को जेवर से जहांगीरपुर की ओर खुर्जा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर होकर भेजा जाएगा. वहीं, परीचौक से आगरा जाने वाले वाहन एल्डिको कामर्शियल गोलचक्कर से मेट्रो डिपो गोलचक्कर व 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल से जा सकेंगे. इसके अलावा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दबाव बढ़ने पर वाहन डायवर्ट सर्विस मार्ग पर किए जाएंगे.

कार्यक्रम स्थल सेक्टर-10 यीडा जाने वाले रूट
दनकौर, रौनीजा/गौर सिटी से आने वाले वाहन भाइपूरा चौराहे से बाएं, रघुपुरा कस्बा होकर काकी तिराहे से दाहिने, रघुपुरा बाईपास रोड से बीकानेर मिठास भंडार से बाएं मुड़कर पहुंचें. कस्बा जेवर से आने वाले वाहन टील से यमुना एक्सप्रेस-वे से फलेदा कट (27 किमी) से उतरकर दाहिने टर्न कर फलेदा अंडरपास होकर डबल सर्विस रोड से भाइपूरा चौराहे से बाएं मुड़कर रघुपुरा होते हुए पहुंचें.

सेक्टर-आठ यीडा कार्यक्रम के लिए रूट 
कच्चा जेवर से आने वाले वाहन खुर्जा अंडरपास होकर जेवर-जहांगीरपुर-खुर्जा मार्ग से परौही रोड होकर पहुंचें. दनकौर-रबूपुरा से आने वाले वाहन रबूपुरा से झाझर रोड होते हुए आकलपुर से मौकनपुर में नहर की पटरी होकर पहुंचें.

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • सेक्टर-10 यीडा: वीवीआईपी पार्किंग मंच के पीछे, विशिष्ट की पार्किंग वीवीआईपी के बायें सर्विस रोड पर, मीडिया व बस पार्किंग टीआई पार्किंग के बराबर सर्विस रोड पर, कर्मी व पुलिस पार्किंग पी-2, पी-3, पी-4 के आसपास निर्धारित की गई है.
  • सेक्टर-आठ यीडा: वीवीआईपी पार्किंग मंच के बाएं, पुलिस, अग्नि शमन की पार्किंग मंच के बाएं परांठी रोड के किनारे, सामान्य पार्किंग मंच के बाएं परांठी रोड के किनारे होगी.
  • अपोलो अस्पताल सेक्टर-86 नोएडा: वीवीआईपी पायलट पार्किंग नोएडा विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय सेक्टर-96, अतिविशिष्टों की पार्किंग महामाया बालिका इंटर कालेज के गेट नंबर-4 के अंदर, सामान्य/पुलिस पार्किंग स्क्वायर माल सेक्टर-80 में रहेगी.
  • डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन वाहनों को सुगम पास कराया जाएगा. असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *