Last Updated:
AI Crop Protection News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईओटी सेंसर अब वेयरहाउस में फसल की मॉनिटरिंग की जाएगी. इससे चूहा-गिलहरी के लिए भी अलर्ट रहे. यह एआई ट्रक की भी ट्रैकिंग कर सकेगा. इससे अब किसानों की फसलों का नुकसान नहीं होने वाला है.
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब हमारे देश के किसानों की फसलों की भी रखवाली करेगा. अक्सर गोदाम में उमस बढ़ जाने की वजह से फसल के खराब होने का डर होता है या फिर गोदान में अगर गलती से कहीं गिलहरी या चूहा घुस गया तो वो भी काफी फसलों को नुकसान पहुंचा देता है, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. गिलहरी या चूहा या कोई भी जानवर गोदाम के अंदर जैसे ही प्रवेश करेगा तो तुरंत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसका अलर्ट दे देगा और समय रहते ही चूहा या गिलहरी को पड़कर किसानों की फसलों से दूर किया जाएगा.
यह जानकारी मातेश्वर मिश्रा ने दी है, जो कि डिपार्टमेंट ऑफ फ़ूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन के निदेशक हैं. बता दें कि द्वारका सेक्टर 25 में स्थित यशोभूमि में आयोजित इंडिया वेयरहाउस शो जिसे आरएक्स इंडिया की ओर से आयोजित किया गया था, उसमें खास पैनल में शामिल होने के लिए आए हुए थे. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कंट्री हेड उमंग गुप्ता भी मौजूद रहे.
वेयरहाउस में इस तरह काम कर रहा एआई
निदेशक मातेश्वर मिश्रा ने बताया कि वेयरहाउस जहां पर किसानों की फसल को रखा जाता है, जिसे गोदान भी कहते हैं. वहां पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब किया जा रहा है. यहां पर आईओटी सेंसर लगाए गए हैं, जो ट्रक के प्रवेश से लेकर उसके अंदर रखी हुई फसल की काउंटिंग भी करता है. साथ ही पूरी ट्रैकिंग करता है. ट्रक की जैसे कहां पर माल रखा गया है और किस स्थिति में रखा गया है. एक काम यह आसान हो चुका है. ट्रक का नंबर भी ऑटोमैटिकली एआई वेरीफाई कर लेता है यानी ट्रक की पूरी मॉनिटरिंग करता है.
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एक काम यह भी आसान हुआ है कि गोदाम में अगर चूहा या गिलहरी आ जाती है. जो अक्सर पहले आती थी और किसानों की फसल को खा जाती थे. अब उनका भी अगर प्रवेश होता है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक अलर्ट दे देगा. टीम को इसके बाद तुरंत उस लोकेशन पर पहुंचकर उनको पकड़कर फसल को बचाया जा सकता है.
वेयरहाउस से रसीद लेकर ले सकते हैं लोन
निदेशक मातेश्वर मिश्रा ने बताया कि वेयरहाउस किसानों की आय बढ़ाने में काफी मदद कर रहा है, क्योंकि एक अथॉरिटी है, जिसे कहते हैं वेयरहाउस डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी यहां पर किसान अपनी फसल को रखते हैं. यहां पर फसल रखने के बाद जो रसीद मिलती है. उस रसीद को किसी भी बैंक में दिखाकर आसानी से किसान लोन भी ले सकते हैं. उन्हें अच्छा रेट मिलेगा. भविष्य में भी जब उनकी फसल के रेट अगर बढ़ जाते हैं तो उसके मुताबिक ही उन्हें रेट मिलना आसान हो जाता है. उन्होंने बताया कि वेयरहाउस के बारे में किसानों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
