बड़ा अपडेट! WhatsApp पर अनजान लोगों से चैट करने के लिए नंबर शेयर करने की जरूरत खत्म, आया यूज़रनेम

Powered by :

Last Updated:

वॉट्सऐप ने नया Username फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स बिना अपना फोन नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे. ये फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा. जानिए कैसे करेगा काम और इसके बड़े फायदे क्या हैं.

ख़बरें फटाफट

मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह प्राइवेट! WhatsApp ला रहा है Username वाला नया फीचर

वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी फीचर लेकर आने वाला है. कंपनी ने Username फीचर का ऐलान कर दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए दूसरे लोगों से बातचीत कर सकेंगे. फिलहाल कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू कर दी है, जबकि यह फीचर आने वाले महीनों में धीरे-धीरे सभी देशों में रोलआउट किया जाएगा.

अभी तक WhatsApp पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए फोन नंबर शेयर करना जरूरी होता था. लेकिन नए यूज़रनेम फीचर के बाद यूजर्स अपना एक यूनिक यूजरनेम चुन सकेंगे और उसी के जरिए दूसरे लोग उनसे कॉन्टैक्ट कर पाएंगे.

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो किसी नए लोग, ग्रुप या कम्युनिटी से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना चाहते.

वॉट्सऐप के मुताबिक, इस फीचर में कोई पब्लिक डायरेक्टरी या सर्च लिस्ट नहीं होगी. यानी कोई भी आपका यूजरनेम आसानी से खोज नहीं पाएगा. किसी को आपसे पहली बार कॉन्टैक्ट करने के लिए आपका सही Username पता होना जरूरी होगा.

ज्यादा सिक्योरिटी के लिए username key
इसके अलावा कंपनी एक Username Key फीचर भी दे रही है. इसे ऑन करने पर किसी नए व्यक्ति को आपको मैसेज भेजने के लिए यह अडिशनल सिक्योरिटी की भी जरूरत होगी. इससे अनजान लोगों के मैसेज और स्पैम से बचाव होगा.

फोटो: WABetaInfo.

Instagram और Facebook वाला Username भी मिलेगा
वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग में बताया कि कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और ऑर्गेनाइजेशन के लिए एक खास सुविधा भी दी जाएगी. ऐसे यूजर्स चाहें तो अपने Instagram या Facebook वाला मौजूदा Username WhatsApp पर भी क्लेम कर सकेंगे. इससे सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसी पहचान बनाए रखना आसान होगा.

कैसे करें Username रिजर्व?
अगर आपके फोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन है, तो आप Settings > Account > Username में जाकर अपना यूज़रनेम रिजर्व कर सकते हैं. फिलहाल यह केवल रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है और फीचर आने वाले महीनों में अलग-अलग स्टेज में रोलआउट होगा. वॉट्सऐप उपलब्ध होने पर यूजर्स को ऐप के अंदर ही नोटिफिकेशन भेजेगा.

नया यूज़रनेम फीचर WhatsApp की प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगा. खासकर उन यूजर्स के लिए यह काफी काम का होगा जो बिना अपना फोन नंबर शेयर किए सुरक्षित तरीके से चैट करना चाहते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *