अब एक ही छत के नीचे होगा नोएडा प्राधिकरण का पूरा काम, देखें कैसा है 390 करोड़ का हाईटेक मुख्यालय?

Last Updated:

Noida News : सात मंजिला यह इमारत आधुनिक वास्तुकला, हाईटेक सुविधाओं और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-96 में तैयार इस भव्य भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी करेंगे. भवन में तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें दो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर और एक महामाया बालिका इंटर कॉलेज की ओर खुलता है. भवन में 400 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है, जहां बड़े कार्यक्रम, बैठकें और सार्वजनिक आयोजन आयोजित किए जा सकेंगे. नया प्राधिकरण मुख्यालय केवल एक सरकारी कार्यालय नहीं, बल्कि नोएडा के बदलते प्रशासनिक ढांचे और आधुनिक शहर की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है.

नोएडा. सालों इंतजार के बाद आखिरकार नोएडा को उसका नया और अत्याधुनिक प्राधिकरण मुख्यालय मिलने जा रहा है. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-96 में तैयार इस भव्य भवन का उद्घाटन कल (शनिवार) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. सात मंजिला यह इमारत आधुनिक वास्तुकला, हाईटेक सुविधाओं और नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. अब तक सेक्टर-6, सेक्टर-19 और सेक्टर-20 में अलग-अलग बैठने वाले प्राधिकरण के अधिकारी अब एक ही परिसर में होंगे, जिससे लोगों को अपने काम के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

कहां बैठेंगे सीईओ 

इस भवन की डिजाइन उत्तर प्रदेश की सबसे आधुनिक सरकारी इमारतों में गिनी जा रही है. भवन में तीन प्रमुख प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें दो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर और एक महामाया बालिका इंटर कॉलेज की ओर खुलता है. यहीं से एंट्री करते समय सामने रिसेप्शन है. जहां पूछताछ और एंट्री करके ही अंदर जा सकेंगे. छठी मंजिल पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का अत्याधुनिक कार्यालय और कॉन्फ्रेंस रूम बनाया गया है, जहां विकास कार्यों की समीक्षा और महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन होगा. सातवीं मंजिल पर प्राधिकरण के चेयरमैन का कार्यालय बनाया गया है, जबकि अन्य विभागों और अधिकारियों के कार्यालय नीचे की मंजिलों पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किए गए हैं.

यहां सुनी जाएगी समस्या 

नोएडा वासियों की सुविधा के लिए भवन की पहली मंजिल पर एक विशेष जनसुनवाई केंद्र बनाया गया है. यहां सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर बैठकर आरडब्ल्यूए, एओए, गांवों और शहर के नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करेंगे. इस जनसुनाई केंद्र में एक समय में 50 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. भवन में 400 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है, जहां बड़े कार्यक्रम, बैठकें और सार्वजनिक आयोजन आयोजित किए जा सकेंगे. पार्किंग की समस्या को देखते हुए दो बेसमेंट में बड़ी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

यूपी के ऐसा पहला 

नया प्राधिकरण मुख्यालय केवल एक सरकारी कार्यालय नहीं, बल्कि नोएडा के बदलते प्रशासनिक ढांचे और आधुनिक शहर की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है. वर्षों से अलग-अलग दफ्तरों में भटकने को मजबूर नागरिकों के लिए अब अधिकांश काम एक ही स्थान पर पूरे हो सकेंगे. इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में भी तेजी आएगी. सेक्टर-96 में बना यह हाईटेक भवन आने वाले वर्षों में नोएडा की प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ जनता और प्राधिकरण के बीच बेहतर संवाद का केंद्र भी बनेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *