Last Updated:
दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 3 जुलाई तक मॉनसून और प्री मॉनसून की बारिश दिल्ली को भिगो सकती है. इससे लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
आज दिल्ली में प्री मॉनसून की बारिश मौसम को कूल कूल बनाएगी.
Delhi Weather Today: आज दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है.आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो आज से लेकर 3 जुलाई के बीच में मॉनसून की बारिश होने का भी अनुमान है. इसके अलावा प्री मॉनसून की मजबूत गतिविधियां भी होने की उम्मीद है. लिहाजा लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात तो मिलेगी ही, मौसम भी कूल-कूल रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से भारी उमस भरी गर्मी पड़ रही है. हालांकि अब लोगों को इससे राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि मंगलवार सुबह का कहना है कि दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि 30 जून की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और धूप न निकलने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.
आईएमडी की स्थानीय मौसम रिपोर्ट और अनुमान के मुताबिक 30 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि दोपहर और शाम को तेज हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 1 जुलाई को भी हालात ऐसे ही रहने हैं, लेकिन 2 जुलाई के बाद से मॉनसून की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.
ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों से बारिश के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों के हिसाब से सतर्क रहने की अपील की है. आंधी-तूफान के दौरान जर्जर भवनों, दीवारों और कमजोर पेड़ों से बचकर रहें. मौसम जैसा भी हो पानी पीते रहें और बॉडी को हाइड्रेट रखें.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
