Last Updated:
UP Crime News: अभी थोड़े दिन पहले महाराष्ट्र से एक लोकल ट्रेन में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या करने का केस सामने आया था. अब यूपी के गाजियाबाद में पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आए दिन इस तरह के मामले से दिल दहल सा गया है. क्या हो गया है लोगों को?
गाजियाबाद में जैद का पीट-पीटकर मार डाला.
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बहुत ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक की बाइक हल्की सी एक कार से टच हो गई. इस पर कार मालिक ने उसका अपहरण किया और एक ऑफिस में बंद कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अभी थोड़े दिन पहले महाराष्ट्र से एक लोकल ट्रेन में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या करने का केस सामने आया था. आए दिन इस तरह के मामले से दिल दहल सा गया है. क्या हो गया है लोगों को? क्या किसी की जान लेना इतना आसान हो गया है. गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में बंथला नहर रोड पर हुए एक मामूली विवाद में एक शख्स की जान ले ली गई.
दरअसल, मोहम्मद जैद दिल्ली के मुस्तफ़ाबाद लोनी का रहने वाला है. वह अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल जा रहा था. रास्ते में जैद की बाइक एक कार से टच हो गई. कार में सवार राहुल नाम के एक युवक ने बाहर निकलकर जैद और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की. इसके बाद वह जबरदस्ती मोहम्मद जैद को अपने ऑफिस ले गया, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जैद की बेरहमी से पिटाई की. जैद को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जैद की मौत की खबर सुनकर उसका परिवार अस्पताल पहुंचा, वहां भारी हंगामा किया और न्याय की मांग की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. अन्य कार्रवाई चल रही है. हालांकि, इस घटना के बाद सोशल सवाल उठ रहे हैं कि क्या कथित अपराध इतना गंभीर था कि जैद की जान ले ली जाए. गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस की तरह ही, यहां भी आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की मांग हो रही है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
