Jewar Aiport: आज से नोएडा एयरपोर्ट से खुल गए 11 और नए आसमान, इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स शुरू

Last Updated:

Good News: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरने लगे हैं. यहां तक कि 11 नए रूट पर भी फ्लाइट्स शुरू की गई हैं. अब आप भी यहां से उड़ान भर सकते हैं. आइए जानते हैं कहां कहां आप घूम सकते हैं.

जेवर एयरपोर्ट.

Jewar Airport / Noida International Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार काफी दिनों से जिसे था, अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है. यहां से विमान उड़ान भरने लगे हैं. अब आज से 11 और नए रूटों का आप मजा ले सकते हैं. इन नए रूटों पर उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस की ओर से किया जाएगा. इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से उड़ानें शुरू हो चुकी हैं. पहली फ्लाइट इंडिगो ने ऑपरेट की. उसके बाद अकासा एयर ने अपनी सेवाएं देना शुरू किया. जेवर, गौतमबुद्ध नगर में बना यह एयरपोर्ट अब दिल्ली-एनसीआर का दूसरा इंटरनेशनल गेटवे बन गया है. लगातार विकास के पंख छू रहा है. शुरुआत में बेंगलुरु, नवी मुंबई, अमृतसर, हैदराबाद और जम्मू के लिए नियमित उड़ानें शुरू की गईं. अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को जयपुर और धर्मशाला सहित 11 नए शहरों के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं.

इन शहरों में जयपुर, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पंतनगर, चंडीगढ़, बरेली और किशनगढ़ शामिल हैं. इनमें बरेली और किशनगढ़ के लिए निर्धारित दिनों में ही उड़ानों का संचालन किया जाएगा. जबकि अन्य शहरों के लिए तय शेड्यूल के अनुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इन नई उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग मई में ही शुरू कर दी गई थी. नए शहरों के जुड़ने से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा.

बुधवार यानी आज नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु व जम्मू व नए शहरों में जोधपुर जाने वाले यात्री अधिक है. बेंगलुरु के लिए मंगलवार शाम तक 171 यानी कुल 95 प्रतिशत जबकि जोधपुर के लिए 151 यानी 83 प्रतिशत तक सीटें बुक हो चुकी. रात 12 बजे तक बुकिंग स्लॉट खुला रहेगा. यहां तक कि नोएडा एयरपोर्ट पर समय के अनुसार भी हवाई टिकट के दामों में अंतर है. रात्रि के समय उड़ान थोड़ी महंगी पड़ेगी, जबकि दिन में टिकट की दाम काफी कम है. नोएडा एयरपोर्ट पर कैट तीन जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं, जिससे घने कोहरे समेत जीरो विजिबिलिटी में भी रनवे पर लैंडिंग और टेकऑफ संभव है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *