तो माचिस की तीली को लेकर पीजी में हुई थी लड़की की हत्या? नोएडा पुलिस से पहले गिरफ्तार कर ली बिहार पुलिस

Last Updated:

Noida PG Assam Girl Murder Case: नोएडा के सेक्टर-49 में स्थित पीजी में हुई असम की लड़की की हत्या के मामले में नोएडा पुलिस अब आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा रही है. क्योंकि उससे पहले बिहार पुलिस ने आरोपित को शराब की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया.

नोएडा की पीजी में असम की लड़की की हत्या के मामले का खुलासा.

नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-49 स्थित पीजी में असम की रहने वाली लड़की के हत्या के मामले में अब नाटकीय मोड़ सामने आया है. दरअसल, आरोपी का मूलपता होने के बावजूद नोएडा पुलिस ने समय रहते हुए भी बिहार पुलिस से कोऑर्डिनेट नहीं किया. जिसके चलते हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को बिहार पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि माचिस की तीली मांगने को लेकर बहस हुई और इसके चलते उसने लड़की की हत्या कर दी.

बिहार पुलिस ने सौंपने से किया इनकार
वहीं जब नोएडा पुलिस को आरोपित की बिहार में गिरफ्तारी का पता चला तो उसने बिहार पुलिस से तस्करी केस हटाकर युवक को सौंपने को कहा. लेकिन बिहार पुलिस ने साफ इनकार कर दिया. अब नोएडा पुलिस उसे बी-वॉरंट पर नोएडा लाने की कोशिश कर रही है. बिहार की कटिहार पुलिस ने बताया कि जब उसने आरोपी से हत्या को लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि लड़की ने माचिस की तीली मांगी थी. इसी बात को लेकर दोनों की बहस हुई. इसपर उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

दोस्त से पैसे लेकर बिहार गया हत्यारोपित
नोएडा पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह काफी देर तक वहीं कमरे में रुका रहा और फिर युवती व अपना मोबाइल सामने के नाले में फेंककर फरार हो गया. इसके बाद उसने अपनी एक दोस्त से तीन हजार रुपये लिए और नोएडा से निकल गया. बिहार जाने के बाद वहां से झारखंड गया. दावा है कि वह पश्चिम बंगाल मार्का वाली शराब खरीदी और बैग में लेकर बिहार पहुंच गया. फिर उसे लेकर मंदिर के पास टहलने लगा. इस दौरान पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *