IND vs ENG 1st T20 Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट

Last Updated:

IND vs ENG Live score: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. इंग्लैंड ने शुरुआती दो ओवरों में संजू सैमसन और ईशान किशन को पवेलियन भेज दिया. अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट हुए…और पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 लाइव स्कोर अपडेट्स.

नई दिल्ली.  भारत के इंग्लैंड दौरे का शंखनाद आज से होने जा रहा है. जिसका पहला मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. 5 मैचों की इस रोमांचक टी20 सीरीज का यह पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत कर रही है, जहां टी20 फॉर्मेट में कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. वहीं दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड की अगुआई युवा और आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक कर रहे हैं.

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड.

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

यह सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है, बल्कि दोनों टीमों के लिए साल 2028 के टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक की तैयारियों का शुरुआती रोडमैप भी है. इंग्लैंड की टीम जहां अपने घरेलू मैदान पर हालिया आईसीसी टूर्नामेंट्स की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी, वहीं टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ मिली सीख को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में मदद मिल सकती है, लेकिन टी20 के मिजाज को देखते हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है. क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय युवा ब्रिगेड अंग्रेजों के गढ़ में तिरंगा लहरा पाएगी? या हैरी ब्रूक की ‘बैजबॉल’ वाली आक्रामकता भारी पड़ेगी? टॉस, प्लेइंग इलेवन और हर गेंद के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए हमारे साथ.

IND vs ENG LIVE: अभिषेक 59 रन बनाकर आउट, भारत का 9 ओवर में स्कोर 92/2

IND vs ENG LIVE: अभिषेक की 20 गेंदों पर फिफ्टी, भारत का स्कोर 70/2

IND vs ENG LIVE: अभिषेक ने पूरे किए छक्कों का शतक, भारत का स्कोर 36/2

IND vs ENG LIVE: अभिषेक ने पूरे किए छक्कों का शतक, भारत का स्कोर 36/2

IND vs ENG LIVE: अभिषेक ने पूरे किए छक्कों का शतक, भारत का स्कोर 36/2

IND vs ENG LIVE: संजू सैमसन और ईशान किशन आउट, भारत की खराब शुरुआत

IND vs ENG LIVE: भारत की बैटिंग शुरूृ, संजू सैमसन-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर

IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE: भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बैटिंग

IND vs ENG LIVE: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG LIVE: वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को पूरी तरह तैयार

IND vs ENG LIVE: बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर क्या जीत पाएंगे आज अपना पहला मैच

IND vs ENG LIVE: वैभव सूर्यवंशी क्या आज करेंगे डेब्यू?

IND vs ENG LIVE: भारत-इंग्लैंड टी20 में आखिरी बार कब हुए थे आमने सामने

IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG LIVE: इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, मैच विनर गेंदबाज बाहर

IND vs ENG LIVE: मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ईशान किशन बने नंबर पर

IND vs ENG LIVE: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से खेला जाएगा पहला टी20 मैच

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *