6 लेन एलिवेटेड रोड से 8 मिनट में रजनीगंधा अंडरपास से पहुंचेंगे सेक्टर-60, नोएडा के ट्रैफिक में नहीं फंसेंगे

Last Updated:

Noida 6 Lane Elevated Road: नोएडा में हर रोज ट्रैफिक जाम से परेशान होने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शहर में जल्द 6 किलोमीटर लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है, जिससे कई व्यस्त इलाकों के बीच सफर तेज और आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं यह सड़क कहां बनेगी और इससे लोगों को क्या फायदा होगा.

6 किलोमीटर लंबा बन रहा एलिवेटेड रोड.

नोएडा: यूपी के नोएडा में रहने वाले लोग लंबे समय से ट्रैफिक जाम की परेशानी झेल रहे हैं. लेकिन अब शहरवासियों के लिए राहत की खबर है. नोएडा प्राधिकरण शहर में 6 किलोमीटर लंबा और 6 लेन का एलिवेटेड रोड बनाने जा रहा है. यह सड़क रजनीगंधा अंडरपास से शुरू होकर सेक्टर-60 के यूप्लेक्स तक जाएगी. इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

यह एलिवेटेड रोड बनने के बाद सेक्टर-95, डीएनडी, सेक्टर-57, सेक्टर-60 और आसपास के औद्योगिक इलाकों में आने-जाने वाले लोगों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. रोजाना इन रास्तों से गुजरने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी.

नोएडा प्राधिकरण आईआईटी रुड़की को देंगे 3.5 करोड़ रुपये
इस प्रोजेक्ट के लिए नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की को कंसल्टेंट बनाया है. सबसे पहले आईआईटी रुड़की यह जांच करेगा कि इस जगह पर एलिवेटेड रोड बनाना कितना सही और संभव है. इसके बाद वह इस सड़क की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करेगा. इस काम के लिए नोएडा प्राधिकरण आईआईटी रुड़की को करीब 3.5 करोड़ रुपये देगा. बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण ने पहली बार किसी निर्माण परियोजना में आईआईटी रुड़की को यह जिम्मेदारी दी है.

लगता है लंबा जाम
अभी फेज-1 और फेज-3 के औद्योगिक इलाकों के बीच आने-जाने वाले लोगों को रजनीगंधा चौराहा, चौड़ा मोड़, सेक्टर-12 तिराहा और सेक्टर-57 समेत पांच बड़े ट्रैफिक सिग्नलों से होकर गुजरना पड़ता है. इसी वजह से यहां हर दिन लंबा जाम लगता है और लोगों का करीब आधा घंटा सिर्फ ट्रैफिक में निकल जाता है.

एलिवेटेड रोड बनने के बाद 10 मिनट में पूरा होगा सफर
लेकिन एलिवेटेड रोड बनने के बाद यही सफर बिना रुके करीब 10 मिनट में पूरा हो सकेगा. इससे डीएनडी और दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने वाले लाखों वाहन चालकों का समय बचेगा और सफर भी आसान हो जाएगा.

आईआईटी रुड़की फीजिबिलिटी रिपोर्ट करेगा तैयार
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया कि रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 के यूप्लेक्स तक बनने वाले 6 किलोमीटर लंबे 6 लेन एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है. अब आईआईटी रुड़की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा. इसके बाद डीपीआर बनाई जाएगी और फिर निर्माण का काम आगे बढ़ाया जाएगा.

किन इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा?
उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल, डीएनडी, सेक्टर-57, सेक्टर-60 और औद्योगिक इलाकों के बीच सफर काफी तेज हो जाएगा. साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा और आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी. नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी. आने वाले समय में इससे नोएडा की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *