Last Updated:
Noida Accident: यूपी ने नोएडा में सड़क पर भारी मात्रा में पानी भरे नाले में 27 साल का आर्यन गिर गया और उसकी मौत हो गई. इससे पहले युवराज मेहता की भी डूबने से मौत हुई थी. इससे नोएडा की व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
नोएडा के खुले नाले में गिरा इंजीनियर
नोएडा: मानसून की शुरुआत और आंधी-तूफान के साथ आई बारिश जहां एक तरफ गर्मी से राहत देती है, वहीं दूसरी तरफ गड्ढों और खुले नालों में जलभराव के कारण हादसे को भी जन्म देती है. ऐसा ही कुछ मंजर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में देखने को मिला है. नोएडा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय इंजीनियर की नाले में डूबने से मौत हो गई.
यह घटना गुरुवार की शाम को घटी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा के अट्टा गांव के रहने वाला आर्यन (27 वर्ष) गुरुवार शाम को पैदल कहीं जा रहा था. इस दौरान क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण सड़क पर भारी मात्रा में पानी भर गया था.
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
सड़क पर जलभराव होने की वजह से आर्यन को वहां से गुजर रहा गहरा नाला दिखाई नहीं दिया और वह अचानक उसमें गिर गया. नाले के गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें नाले से बाहर निकाला.
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
नाले से निकालने के बाद आर्यन को तुरंत उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, वहां से गुजर रही उसकी एक महिला सहकर्मी ने उसे पहचाना और कंपनी को सूचना दी. कंपनी के कर्मचारियों ने आर्यन के मोबाइल फोन के जरिए उसके परिजनों को हादसे की सारी जानकारी दी और परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
