80 साल की उम्र तक भी नहीं टूटेंगे दांत, डेंटिस्ट ने बताया WHO से जुड़ा ब्रश करने का सही तरीका

होमताजा खबरDelhi

80 साल की उम्र तक नहीं टूटेंगे दांत,डेंटिस्ट ने बताया ब्रश करने का सही तरीका

Last Updated:

कई लोग बहुत ज्यादा दबाव डालकर ब्रश करते हैं. यह आदत दांतों के लिए नुकसानदायक है. ज्यादा दबाव से दांतों की ऊपरी परत घिसने लगती है. इससे दांत कमजोर हो सकते हैं. उनका आकार भी बिगड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हमेशा हल्के हाथों से ब्रश करना चाहिए. हल्के दबाव से ब्रश करने पर दांत सुरक्षित रहते हैं.

नई दिल्ली: चेहरे की खूबसूरती में दांतों की बड़ी भूमिका होती है. चमकदार और स्वस्थ दांत न सिर्फ मुस्कान को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं. अगर दांत खराब हो जाएं, तो इसका असर पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है. यही वजह है कि आजकल युवा हों या बुजुर्ग, लोग दांतों की सफाई और इलाज पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही दांतों की सही देखभाल की जाए, तो लंबे समय तक उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है.

केवल ब्रश करना ही काफी नहीं
सही तरीके से ब्रश करने की आदत दांतों को मजबूत बनाए रखने में सबसे अहम भूमिका निभाती है. यदि ब्रश करने की सही तकनीक अपनाई जाए, तो बढ़ती उम्र में भी दांत स्वस्थ और मजबूत रह सकते हैं. इसी विषय पर दिल्ली के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दांतों की सुरक्षा के लिए केवल ब्रश करना ही काफी नहीं है. ब्रश करने का सही तरीका भी उतना ही जरूरी है.

जानिए ब्रश करने का सही तरीका
डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बताया कि सबसे पहले ब्रश पर मटर के दाने के बराबर ही टूथपेस्ट लगाना चाहिए. टूथपेस्ट को ब्रश के रेशों के बीच हल्का दबा देना चाहिए. उसे ऊपर की सतह पर ज्यादा नहीं छोड़ना चाहिए. इसके बाद सामने के ऊपरी दांतों को ऊपर से नीचे की दिशा में साफ करें. नीचे के दांतों को नीचे से ऊपर की ओर ब्रश करें. इससे दांतों और मसूड़ों के बीच जमा गंदगी आसानी से निकलती है. किनारे वाले दांतों को गोलाई में ब्रश करें. ऊपर के दांतों पर गोल घुमाते हुए नीचे की ओर लाएं. वहीं नीचे के दांतों पर गोल घुमाते हुए ऊपर की ओर ब्रश करें. उन्होंने बताया कि इस तरीके से ब्रश करने पर दांतों में फंसे भोजन के कण और प्लाक आसानी से निकल जाते हैं. इससे कैविटी का खतरा कम होता है. मसूड़े भी मजबूत बने रहते हैं.

दिन में दो बार जरूर करें ब्रश
डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने कहा कि केवल सुबह ब्रश करना पर्याप्त नहीं है. दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए. पहला सुबह उठने के बाद और दूसरा रात में खाना खाने के बाद, सोने से पहले. उन्होंने बताया कि इस आदत से दांतों पर पीलापन नहीं जमता. कैविटी बनने की संभावना भी काफी कम हो जाती है. उन्होंने सलाह दी कि किसी योग्य डेंटिस्ट की सलाह से अच्छा माउथवॉश भी इस्तेमाल करना चाहिए. ब्रश करने के बाद माउथवॉश करें. इसके बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी न पिएं और न ही कुछ खाएं.

हल्के हाथों से करें ब्रश
डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बताया कि कई लोग बहुत ज्यादा दबाव डालकर ब्रश करते हैं. यह आदत दांतों के लिए नुकसानदायक है. ज्यादा दबाव से दांतों की ऊपरी परत घिसने लगती है. इससे दांत कमजोर हो सकते हैं. उनका आकार भी बिगड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हमेशा हल्के हाथों से ब्रश करना चाहिए. हल्के दबाव से ब्रश करने पर दांत सुरक्षित रहते हैं. मसूड़ों को भी नुकसान नहीं पहुंचता. साथ ही दांतों के बीच फंसी गंदगी भी आसानी से साफ हो जाती है. डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बताया कि उन्होंने जिन तरीकों की जानकारी दी है, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किए गए ब्रशिंग के मानकों पर आधारित हैं. उनका कहना है कि सही तकनीक अपनाकर लंबे समय तक दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *