जापानी लोग रात में ही क्यों नहाते हैं? जानिए इसके पीछे की 4 दिलचस्प वजहें, भारतीय ब्‍लॉगर ने खोला असली राज!

Last Updated:

Why Japanese Bath At Night : जापानी लोग सुबह के बजाय रात में ही क्यों नहाते हैं? जापान में रह रही एक भारतीय महिला ने इसकी सही वजह उजागर किया है। जानिए ‘ऑफुरो’ परंपरा, बेहतर नींद, स्वच्छता और समय प्रबंधन से जुड़ी 4 सबसे दिलचस्प और वैज्ञानिक वजहें, जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देंगी!

ख़बरें फटाफट

आइए जानते हैं कि आखिर जापानी लोग रात को नहाने को इतनी प्राथमिकता क्यों देते हैं!

Why Japanese Bath At Night : दुनियाभर में हर देश की अपनी अनूठी संस्कृति और रहन-सहन का तरीका होता है. जब बात जापान की आती है, तो वहां की टेक्नोलॉजी से लेकर लोगों के लाइफस्टाइल तक, सब कुछ हमें हैरान कर देता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बहस छिड़ गई है कि आखिर जापानी लोग सुबह के बजाय रात में ही क्यों नहाते हैं?
इस राज से पर्दा उठाया है जापान में रह रही एक भारतीय महिला (इंफ्लूएंसर) ने, जिन्होंने अपने व्लॉग के जरिए वहां के इस अनोखे ‘बाथिंग कल्चर’ (Bathing Culture) यानी यानी ‘ओफुरो’ (Ofuro) के पीछे की 4 सबसे बड़ी और दिलचस्प वजहें बताई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर जापानी लोग रात को नहाने को इतनी प्राथमिकता क्यों देते हैं!

1. द बाउंड्री इफेक्ट (The Boundary Effect)
जापानी लाइफस्टाइल में रात का स्नान सिर्फ शरीर की सफाई नहीं, बल्कि मानसिक शांति का एक जरिया है. ब्लॉगर के मुताबिक, जैसे ही शरीर पर गरम पानी गिरता है, वैसे ही दिनभर का स्ट्रेस, ऑफिस की टेंशन और मानसिक थकान का दरवाजा ऑटोमेटिक बंद हो जाता है. यह गरम पानी दिमाग को संकेत देता है कि अब काम खत्म हो चुका है और यह आराम करने का समय है.

2. एक्सट्रीम क्लीनलीनेस (Extreme Cleanliness)
जापान के लोगों में साफ-सफाई को लेकर एक अलग ही स्तर का जुनून देखने को मिलता है. वहां ‘नो आउटसाइड डर्ट’ की पॉलिसी चलती है. जापानी लोग दिनभर की धूल, मिट्टी, प्रदूषण और पसीना लेकर कभी भी अपने बेड पर नहीं जाते. उनका मानना है कि गंदे शरीर के साथ बिस्तर पर जाने से पूरा घर और सोने का वातावरण अशुद्ध होता है. इसलिए रात को नहाकर पूरी तरह स्वच्छ होकर ही वे बिस्तर पर कदम रखते हैं.

3. मसल रिलैक्सेशन (Muscle Relaxation)
उम्र बढ़ने के साथ, खासकर 40 की उम्र के बाद, महिलाओं और पुरुषों दोनों के शरीर में जकड़न, पीठ दर्द और थकान की समस्या आम हो जाती है. जापान के लोग इस समस्या का इलाज जानते हैं. रात में गरम पानी के टब (Ofuro) में बैठने से शरीर की सभी ब्लॉक नसें और मांसपेशियां पूरी तरह रिलैक्स हो जाती हैं. शरीर की सारी जकड़न और दर्द एक झटके में गायब हो जाता है, जिससे सुबह उठने पर शरीर में गजब की फुर्ती महसूस होती है.

4. द ग्लोइंग स्किन (The Glowing Skin) और मेलाटोनिन
जापानी महिलाओं की बेदाग और जवान त्वचा का राज भी इसी रात के स्नान में छिपा है. ब्लॉगर ने बताया कि जब आप रात को गरम पानी से नहाते हैं, तो शरीर में गहरी नींद लाने वाला हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ (Melatonin) तेजी से रिलीज होता है. जब आप गहरी और सुकून भरी नींद सोते हैं, तो त्वचा की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं. यही कारण है कि सुबह उठने पर उनकी स्किन एकदम फ्रेश, चमकदार और जवान नजर आती है.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *