'उसने मुझे भी उंगली करने की कोशिश की', सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को कहा झगड़ालू, श्रेया कालरा को बदतमीज बदतमीज

Last Updated:

‘लॉक अप 2’ से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने न्यूज18 शोशा से बात की. उन्होंने शिल्पा शिंदे को झगड़ालू स्वभाव का बताया. श्रेया कालरा को बदतमीज कहा. उन्होंने कहा कि शिल्पा को शो में लाने की वजह टीआरपी बताया. इसके अलावा, सुनीता ने शो में शामिल होने और एविक्ट होने के बारे में भी बात की.

ख़बरें फटाफट

सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे पर भड़ास निकाली. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ‘लॉक अप 2’ से बाहर हो गईं हैं. सुनीता ने बाहर निकलने के बाद News18 शोशा के साथ एक खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उन्होंने शिल्पा शिंदे पर अपनी भड़ास भी निकाली. उन्होंने बताया कि शिल्पा घर में सबसे झगड़ा करने की कोशिश करती रहती हैं. उन्होंने शिल्पा के साथ अपनी पहली बातचीत के बारे में भी बताया, जब उन्होंने अपने और गोविंदा के रिश्ते पर कमेंट करने की कोशिश की थी. उन्होंने शिल्पा के गेम प्ले के बारे में भी बात की.

सुनीता आहूजा ने कहा, “लड़ाई करने के लिए ही भेजा गया था उसको, क्योंकि हम लोगों में बहुत प्यार था ना. टीआरपी कहां से मिलती है उससे? उसने मुझे भी उंगली करने की कोशिश की, लेकिन मैंने तो उंगली वहीं तोड़ दी. मैंने कहा, ‘मेरे साथ मत करना यह. मैं जब तक अच्छी हूं, अच्छी हूं. जब बुरी बनूंगी तो बहुत खराब बनूंगी फिर. मेरा एक रूप तुमने देखा है, दूसरा अभी देखा नहीं है.”

सुनीता आहूजा ने शो करने और छोड़ने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपनी बात पर खड़ी रहती हूं. मैंने एकता से वादा किया था कि मैं उनके लिए शो करूंगी, और मैंने वह वादा निभाया. मैंने उनसे कहा था कि जब तक मेरी हेल्थ पर कोई असर नहीं पड़ता, मैं शो में रहूंगी और अपना 100% दूंगी, जो मैंने किया. लेकिन जब इससे मेरी हेल्थ पर असर पड़ने लगा, तो मैंने कहा कि हेल्थ से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं है.”

सुनीता आहूजा ने श्रेया कालरा को बताया बदतमीज

आखिरी में, सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्हें ‘लॉक अप 2’ में शिल्पा मेन प्रॉब्लम लगीं. उन्होंने कहा, “शिल्पा प्रॉब्लम वाली थी, और मुझे लगता है श्रेया थोड़ी बदतमीज़ थी. जब तक मैं शो में थी, तब तक बाकी सब मुझसे बहुत प्यार करते थे. मुझे उम्मीद है कि कोई डिज़र्विंग ही शो जीते.”

‘लॉकअप 2’ के 12वें एपिसोड में एविक्ट हुईं सुनीता आहूजा

बता दें, सुनीता आहूजा ‘लॉक अपः सच या सजा’ के 12वें एपिसोड में एविक्ट हुईं. उनके पति-एक्टर गोविंदा, जजमेंट डे पर आए और सुनीता के साथ घर गए. उनके अलावा रियाज़ अली भी एलिमिनेट हो गए. सुनीता हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से वह ‘लॉक अप 2’ से बाहर हो गईं.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *