दो एलिवेटेड कॉरिडोर बनेंगे लाइफलाइन, दिल्ली के इन चोकिंग पॉइंट्स को बना देंगे जाम फ्री

होमताजा खबरDelhi

दो एलिवेटेड कॉरिडोर बनेंगे लाइफलाइन, ये इलाके होंगे जाम फ्री

Last Updated:

दिल्ली सरकार दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रही है जो राजधानी के कई इलाकों को जाम मुक्‍त बनाएंगे. ये दो कॉर‍िडोर ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड और अंकुर एन्क्लेव से गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन तक होंगे. इनके बनने से लाखों लोगों को बड़ा फायदा म‍िलेगा.

द‍िल्‍ली में दो एलि‍वेटेड कॉर‍िडोर जाम का टेंशन खत्‍म करेंगे.

दिल्ली में जाम की समस्या सबसे ज्यादा भीषण है. कुछ किलोमीटर के सफर में भी यहां घंटों लग जाते हैं. सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए अब दिल्ली सरकार दो नए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने जा रही है. ये कॉरिडोर दिल्ली के कई चोकिंग पॉइंट्स को जाम मुक्त बना देंगे.दिल्ली सरकार उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित करने की योजना बना रही है.

जानकारी के मुताबिक ये दोनों एलिवेटेड कॉरिडोर ब्रिटानिया चौक से आउटर रिंग रोड तक और अंकुर एन्क्लेव से गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन तक बनाए जाएंगे. ये बाईपास आर्टेरियल कॉरिडोर के रूप में काम करेंगे, जिससे जाम के प्रमुख केंद्र बन चुके आउटर रिंग रोड, पीरागढ़ी, रोहतक रोड और वजीराबाद रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर जाम कम होगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उत्तर दिल्ली का कॉरिडोर शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन और गुरु हरकिशन रोड से होकर गुजरेगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर करावल नगर नाले के ऊपर से बनेगा.

हाल ही में लोक निर्माण विभाग नई दिल्ली ने इन दोनों कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं. प्रत्येक कॉरिडोर पांच किलोमीटर लंबा होगा. इस परियोजना पर करीब 3.21 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है और इसे पूरा करने में करीब पांच महीने का समय लगने का अनुमान है.

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो गुरु हरकिशन मार्ग पर प्रस्तावित फ्लाईओवर इस रूट पर बोझ कम करेगा और समानांतर रास्ता बनाएगा.

एक अधिकारी ने बताया कि पीक आवर्स में रोहतक रोड पर इतना ज्यादा जाम होता है कि पीरागढ़ी चौक से आगे मुंडका औद्योगिक क्षेत्र और बहादुरगढ़ की तरफ आना-जाना मुश्किल हो जाता है. यह सड़क एक तरफ ब्रिटानिया चौक के पास आउटर रिंग रोड से और दूसरी तरफ मंगोलपुरी फ्लाईओवर से जुड़ी हुई है.

दूसरा कॉरिडोर करावल नगर नाले के ऊपर बनाया जाएगा, जिससे करावल नगर, शिव विहार, जोहरीपुर और दयालपुर इलाकों के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. करावल नगर के निवासी हरीश बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में दो मुख्य आर्टेरियल रूट भजनपुरा से दयालपुर और खजूरी से पावी सिनेमा करावल नगर (पुश्ता रोड होते हुए) सबसे ज्यादा जाम का शिकार रहते हैं. इन दोनों रूट्स पर दिल्ली में सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है.ऐसे में कम समय में ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *