Last Updated:
सिर्फ 6 महीने पहले खरीदी गई Mahindra Scorpio-N अब BMC में विवाद की वजह बन गई है. कई नेताओं ने लंबी यात्रा के दौरान बैक पेन और कम्फर्ट की शिकायत की, जिसके बाद इन्हें Toyota Innova Crysta से बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. क्या सच में Scorpio-N की राइड MPV जितनी आरामदायक नहीं है? जानिए पूरा विवाद, प्रस्ताव की वजह और दोनों गाड़ियों के सस्पेंशन व कम्फर्ट का बड़ा अंतर.
BMC नेताओं ने फ्लीट चेंज करने की मांग रखी है.
देश भर में जहां रफ-एंड-टफ SUVs का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है और Mahindra Scorpio-N जैसी गाड़ियों के लिए महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है, वहीं देश की सबसे अमीर नगर पालिका यानी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से एक बेहद दिलचस्प और अनोखी खबर सामने आई है! BMC के दिग्गज नेताओं और समिति अध्यक्षों को महज 6 महीने पहले आवंटित की गई चमचमाती महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन रास नहीं आ रही है. वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि नेताओं की पीठ दर्द (Back Pain) की शिकायत है!
नेताओं का दावा है कि मुंबई की गड्डों भरी सड़कों पर सफर करते समय स्कॉर्पियो-एन का सस्पेंशन झटका देता है, जिससे उनकी कमर और रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है. इस ‘कमर दर्द’ से राहत पाने के लिए बीएमसी ने अब करीब 1.5 करोड़ रुपये का नया प्रपोज़ल तैयार किया है. इसके तहत उपमहापौर, हाउस लीडर और विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के लिए स्कॉर्पियो को बदलकर सबसे कम्फर्टेबल MPVs में से एक मानी जाने वाली Toyota Innova Crysta खरीदने की तैयारी की जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
इस साल की शुरुआत में बीएमसी ने अपने शीर्ष नेताओं के लिए 20 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली स्कॉर्पियो-एन SUVs खरीदी थीं. लेकिन बोरीवली, दहिसर और कांदिवली जैसे दूर-दराज इलाकों से दक्षिण मुंबई तक रोज़ाना लंबा सफर करने वाले नेताओं ने कहा कि स्कॉर्पियो की सीटें और राइड क्वालिटी लंबी यात्राओं के लिए सुलभ नहीं हैं.
बीएमसी मेयर ऋतु तावड़े ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि लंबे सफर के दौरान नेताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर गाड़ियों को अपग्रेड करना जायज है. वहीं, इस फैसले के बाद मुंबई की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. विपक्ष ने इसे जनता के पैसे की फिजूलखर्ची बताते हुए तीखा हमला बोला है और कहा है कि अगर सड़कें गड्ढामुक्त हों, तो गाड़ियों में झटके महसूस ही नहीं होंगे.
दोनों के सस्पेंशन और कम्फर्ट में क्या अंतर?
तकनीकी रूप से देखें तो दोनों गाड़ियों के राइड कम्फर्ट में जमीन-आसमान का अंतर उनके सस्पेंशन सेटअप और चेसिस डिज़ाइन की वजह से होता है. Mahindra Scorpio N एक SUV है. वहीं, Innova Crysta को देश की पॉपुलर MPVs में से एक माना जाता है. आइए, दोनों के बीच का अंतर समझते हैं-
| पैरामीटर | महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन | टोयोटा इनोवा क्रिस्टा |
|---|---|---|
| कैटेगरी | SUV (स्पोर्ट यूटिविटी व्हीकल) | MPV/प्रीमियम MUV |
| चेसिस | लैडर-फ्रेम (रफ एंड टफ) | एडवांस्ड कम्फर्ट-ट्यून टफ चेसिस |
| फ्रंट सस्पेंशन | डबल विशबोन विथ कॉइल-ओवर शॉक | मैकफर्सन स्ट्रट विथ कॉइल स्प्रिंग |
| रियर सस्पेंशन | वॉट लिंकेज के साथ पेंटालिंक सस्पेंशन | 4-लिंक विथ कॉइल स्प्रिंग |
| राइड क्वालिटी | थोड़ी सख्त (Stiff), गड्ढों को झेलने वाली | बेहद सॉफ्ट, गद्देदार और मखमली |
| बॉडी रोल (उछाल) | ऊंची हाइट के कारण साइड-टू-साइड मूवमेंट | काफी कम (सड़क से चिपक कर चलती है) |
| सीटिंग कम्फर्ट | स्पोर्टी और अपराइट सीटिंग पोजिशन | रिक्लाइनिंग कैप्टन सीट्स और लग्जरी कुशनिंग |
Mahindra Scorpio N (एसयूवी)
- मकसद: इसे उबड़-खाबड़ रास्तों, ऑफ-रोडिंग और हर तरह के कठिन इलाकों पर आसानी से चलने के लिए बनाया जाता है.
- स्पेसिफिकेशन: इसका ग्राउंड क्लीयरेंस बहुत ज्यादा होता है और सस्पेंशन थोड़ा सख्त रखा जाता है, ताकि गाड़ी खराब सड़कों पर नीचे न टकराए.
- राइडिंग एक्सपीरिएंस: फास्ट स्पीड या गड्ढों में इसमें बॉडी रोल (हल्का उछाल) महसूस होता है, जो लंबे सफर में थकान या कमर दर्द का कारण बन सकता है.
Toyota Innova Crysta (एमपीवी)
- मकसद: इसे सिर्फ और सिर्फ पैसेंजर के आरामदायक सफर, बेहतरीन केबिन स्पेस और लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है.
- स्पेसिफिकेशन: इसका सेंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे होता है और इसकी सस्पेंशन ट्यूनिंग बहुत सॉफ्ट रखी जाती है.
- राइडिंग एक्सपीरिएंस: ये काफी स्मूदली चलती है. इसका सस्पेंशन सिस्टम सड़क के झटके केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर्स तक बहुत कम पहुंचाता है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …
और पढ़ें
