Last Updated:
PM Modi and Ruchika Singh News : लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’ बन जाता है. ऐसा ही एक वीडियो आपने एक लड़की का देखा होगा, जो पीएम मोदी को गंदी-गंदी गाली दे रही थी. अब ये लड़की माफी मांग रही है. कह रही है कि मैं सिर्फ 15 साल की हूं. हालांकि, पीएम मोदी ने पहले ही वीडियो जारी कर सारे बच्चों को माफ कर दिया है.
पीएम मोदी से रुचिका सिंह ने मांगी माफी.
नोएडा: बीते दिनों जंतर-मंतर पर जब विरोध प्रदर्शन हुआ तो कुछ लोगों ने पीएम मोदी और उनकी दिवगंत मां को भद्दी-भद्दी गाली दी. यहां तक कि एक लड़की ने तो इटली की पीएम तक के लिए गंदे गंदे शब्द इस्तेमाल किए. नोएडा की रहने वाली रुचिका सिंह में उन्हीं लोगों में शामिल हैं. उसका जंतर-मंतर वाला वीडियो वायरल होने के बाद खूब निंदा हुई. यहां तक कि नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में इसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में शून्य संख्या (जीरो) एफआईआर दर्ज की गई. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अब पीएम मोदी ने देर रात एक वीडियो जारी कर सभी बच्चों को माफ कर दिया. उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं और बच्चों से ही गलती होती है. हम इन्हें माफ करते हैं. इस बीच, रुचिका सिंह पर भी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
पीएम क्या बोले?
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर एक राजनेता नहीं, बल्कि एक पिता और अभिभावक की तरह अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा, ‘कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी स्वर्गीय माता को गालियां दीं. एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं. लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और यही तो बचपना है.’ उन्होंने कहा कि ‘कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है, लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं, क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है.’ उनका कहना है कि इन गुमराह बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाना या प्रताड़ित करना हल नहीं है, मैं उन्हें माफ करता हूं. इससे पता चलता है कि लोकतंत्र में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश हमेशा बची रहनी चाहिए.
रुचिका सिंह अब मांग रही माफी
इधर, इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो वायरल हुआ. यह था रुचिका सिंह का. वह हाथ जोड़े और शर्म से सिर झुकाकर माफी मांग रही थी. उसने कहा कि मैं अपने दोस्त के साथ सीपी घूमने गई थी. वहां प्रदर्शन हो रहा था और लोग बहुत सारी चीज बोल रहे थे. साथ ही पीएम को गंदी-गंदी गाली दे रहे थे. उन्होंने मुझसे भी कहा कि कुछ बोलो तुम भी. मैं भी उनसे प्रभावित हो गई और बोल दिया. मेरी उम्र महज 15 साल है.
उसने आगे कहा कि मैंने जो किया वो माफी के लायक नहीं है. मैंने बहुत गंदी चीज बोली है. मैं कभी भी वैसा नहीं करूंगी. मैं पूरे देश से माफी मांगना चाहती हूं. मैं नजरें तक नहीं उठा पा रही हूं. प्लीज मुझे माफ कर दीजिए. वो मेरी पहली और आखिरी गलती थी. हालांकि, न्यूज 18 इंडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
किसने कराई थी एफआईआर दर्ज?
सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल ने स्वयं इंस्टाग्राम रील के जरिए प्रदर्शनकारी पर केस दर्ज किए जाने की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, मैंने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गंदी भाषा के इस्तेमाल करने वाली उन आंदोलनकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिन्होंने हमारे देश के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय माता जी के खिलाफ गंदी-गंदी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. मैं नहीं चाहती कि मेरे भी बच्चे सोशल मीडिया पर हैं, वे इस प्रकार की भाषा को सुनें. उनका समर्थन करें.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें
