Delhi Laxmi Yojna: सरकार दे रही हर महीने 2500 रुपये… इस QR कोड को स्कैन कर आप भी ले सकते हैं फायदे

Delhi Laxmi Yojna: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है. अब पात्र महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकती हैं. हम आपको बताएंगे कि आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको खबर में नीचे दिए गए QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन करना होगा. QR Code स्कैन करते ही आवेदन का पेज खुल जाएगा, जहां आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. आइए जानते हैं आवेदन करने का पूरा तरीका…

स्टेप 1: पहले अपनी पात्रता (Eligibility) जांचें

सबसे पहले आवेदन में पूछे गए सभी पात्रता संबंधी सवालों के जवाब दें. अगर आप योजना की सभी शर्तें पूरी करती हैं, तभी आगे बढ़ें.

स्टेप 2: अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें

अब अपना नाम, आधार नंबर, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें। जो जानकारी दस्तावेज़ों में है, वही दर्ज करें.

स्टेप 3: परिवार की जानकारी दर्ज करें

इसके बाद परिवार के सभी जरूरी सदस्यों की जानकारी सही-सही भरें। कोई भी जानकारी अधूरी या गलत न छोड़ें.

स्टेप 4: बैंक अकाउंट की जानकारी भरें

योजना का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आएगा. इसलिए अपना बैंक खाता नंबर, IFSC Code और अन्य जरूरी बैंक डिटेल्स सही-सही भरना होगा.

स्टेप 5: सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. नीचे दिए गए QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन करके आवेदन कर सकतें हैं…

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए यहां QR Code स्कैन करें

अब आवेदन में मांगे गए सभी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें.

A. अनिवार्य दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक की फोटो और हस्ताक्षर
  • संबंधित क्षेत्र के विधायक (MLA) या सांसद (MP) का समर्थन/सिफारिश पत्र

B. पिछले 10 साल से दिल्ली में रहने का प्रमाण (कोई एक)

  • दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली का बिल, गैस कनेक्शन का बिल या रसीद

C. उम्र का प्रमाण (कोई एक)

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड

स्टेप 6: आवेदन को एक बार अच्छी तरह जांच लें

सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद पूरे आवेदन को ध्यान से पढ़ें. अगर कोई गलती दिखे तो उसे तुरंत ठीक करें.

स्टेप 7: MP/MLA का हस्ताक्षरित समर्थन पत्र अपलोड करें

अगर आवेदन में अलग से कहा गया है, तो अपने क्षेत्र के MP या MLA का हस्ताक्षरित समर्थन पत्र भी अपलोड करें. इसके बिना आवेदन अधूरा माना जा सकता है.

स्टेप 8: आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें

अब Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें. आवेदन सफल होने के बाद Acknowledgement Receipt (रसीद) डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख लें. भविष्य में आवेदन की स्थिति देखने या किसी अन्य प्रक्रिया के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है.

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए. आवेदन में वही जानकारी भरें जो आपके आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज है. बैंक खाते की जानकारी भरते समय कोई गलती न करें. आवेदन सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी एक बार जरूर जांच लें. आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें.

इस तरह आप QR Code स्कैन करके घर बैठे दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *