CWG 2026 Day 10 Live: 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज… 10वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

Last Updated:

commonwealth games august 1 live updates: ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवां दिन भारत के लिए शानदार रहा. जूडो में दो ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने कुल 6 मेडल जीते. इसके साथ ही भारत के नाम अब क…और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 10वां दिन लाइव अपडेट्स.

CWG 2026 Day 10 India Live Updates: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन बेहद अहम रहने वाला है. भारतीय दल अब तक 23 मेडल अपने नाम कर चुका है और आज इस संख्या में बड़ा इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. पूरा फोकस बॉक्सिंग पर रहने वाला है, जहां भारत के 10 मुक्केबाज पहले ही कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर चुके हैं और अब सभी गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे. बॉक्सिंग के अलावा एथलेटिक्स में भी भारत के पास कई मजबूत दावेदार हैं. पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु से मेडल की उम्मीद होगी, जबकि प्रियंका गोस्वामी 10,000 मीटर रेस वॉक में चुनौती पेश करेंगी. पैरा शॉट पुट में सोमन राणा और शुभम जुयाल भी भारत की झोली में मेडल डालने के इरादे से उतरेंगे. वहीं, पोल वॉल्ट में देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार एक्शन में होंगे, जबकि गुलवीर सिंह 5000 मीटर दौड़ में कॉमनवेल्थ गेम्स का अपना दूसरा मेडल जीतने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा जूडो, लॉन बाउल्स, साइक्लिंग और मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में भी भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी. कुल मिलाकर, भारत के लिए यह दिन कई मेडल्स और सुनहरी सफलताओं की उम्मीद लेकर आया है. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

10वें दिन भारत का पूरा शेड्यूल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
2:35 बजे – पुरुष शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल मुकाबला) – सोमन राणा, शुभम जुयाल
2:40 बजे – पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल (मेडल मुकाबला) – प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु तिरुमरन
2:50 बजे – पुरुष 1500 मीटर T54 फाइनल (मेडल मुकाबला) – रमेश शनमुगम
3:00 बजे – महिला 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल (मेडल मुकाबला) – प्रियंका, रवीना
11:35 बजे रात – पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल (मेडल मुकाबला) – देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार
2 अगस्त, रात 12:15 बजे – पुरुष 5000 मीटर फाइनल (मेडल मुकाबला) – गुलवीर सिंह
2 अगस्त, रात 1:50 बजे – मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले फाइनल – विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू, नीरू पाठक

लॉन बॉल्स
3:50 बजे – पुरुष पेयर्स ग्रुप मैच – भारत (नवनीत सिंह, दिनेश कुमार) बनाम इंग्लैंड
10:20 बजे रात – महिला सिंगल्स ग्रुप मैच – नयनमोनी सैकिया बनाम ब्रिजेट हर्सेलमैन (दक्षिण अफ्रीका)
11:45 बजे रात – पुरुष पेयर्स सेमीफाइनल – भारत (अगर क्वालिफाई करता है)

बॉक्सिंग (सभी फाइनल मुकाबले)
3:30 बजे – प्रीति पवार (54 किग्रा)
3:45 बजे – जैसमीन लांबोरिया (57 किग्रा)
4:15 बजे – जादुमणि सिंह (55 किग्रा)
9:00 बजे रात – साक्षी चौधरी (51 किग्रा)
9:15 बजे रात – प्रिया घंघास (60 किग्रा)
9:30 बजे रात – अरुंधति चौधरी (70 किग्रा)
9:45 बजे रात – लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)
10:00 बजे रात – सचिन सिवाच (60 किग्रा)
10:15 बजे रात – अंकुश पंघाल (80 किग्रा)
10:30 बजे रात – नरेंद्र बरवाल (+90 किग्रा)

जूडो
3:30 बजे से – उन्नति शर्मा (-63 किग्रा) – राउंड ऑफ 16
करणजीत सिंह मान (-90 किग्रा) – राउंड ऑफ 16
हर्ष तोकस (-81 किग्रा) – क्वार्टर फाइनल
इनुंगनबी तकेल्लामबम (-70 किग्रा) – क्वार्टर फाइनल

8:30 बजे से – चारों खिलाड़ियों के मेडल मुकाबले (अगर क्वालिफाई करते हैं)

ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
2:30 बजे – पुरुष स्प्रिंट क्वालिफाइंग – डेविड बेकहम एलकटोचूंगो, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह
3:27 बजे – स्प्रिंट प्री-क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
4:03 बजे से – स्प्रिंट क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
4:19 बजे – पुरुष 10 किमी स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग – दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों
7:38 बजे – स्प्रिंट सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर)
10:02 बजे रात – स्प्रिंट फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
10:50 बजे रात – पुरुष 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

CWG 2026 Live: उन्नति शर्मा सेमीफाइनल में हारीं, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ेंगी

CWG 2026 Live: सोमन राणा ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, भारत का डबल पोडियम

CWG 2026 Live: जदुमणि को सिल्वर से संतोष करना पड़ा

CWG 2026 Live: ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाका, प्रवीण सेल्वा ने जीते मेडल

CWG 2026 Live: जैसमीन लांबोरिया ने भी जीता गोल्ड

CWG 2026 Live: जैसमीन ने दूसरा राउंड भी जीता, गोल्ड से एक कदम दूर

CWG 2026 Live: जैसमीन का गोल्ड मेडल मैच शुरू, जीता पहला राउंड

CWG 2026 Live: प्रीति ने भारत को दिलाया दिन का पहला गोल्ड

CWG 2026 Live: सेल्वा चौथे स्थान पर खिसके, प्रवीण से छिना पहला स्थान

CWG 2026 Live: प्रीति ने दूसरा राउंड भी जीता, गोल्ड से एक कदम दूर

CWG 2026 Live: प्रीति ने पहले राउंड में बनाई बढ़त

CWG 2026 Live: प्रवीण की जबरदस्त छलांग, पहले स्थान पर पहुंचे

CWG Live: बॉक्सिंग में प्रीति और जैसमीन पर नजर, कुछ देर में गोल्ड जीतने उतरेंगी

CWG 2026 Live: तीसरे प्रयास में प्रवीण की वापसी, सेल्वा पदक की दौड़ में

CWG 2026 Live: सेल्वा प्रभु तीसरे स्थान पर पहुंचे, पदक की उम्मीद बढ़ी

CWG 2026 Live: भारत के तीनों साइक्लिस्ट क्वालिफाई नहीं कर सके

CWG 2026 Live: दूसरे प्रयास में प्रवीण की 15.64 मीटर छलांग

CWG 2026 Live: प्रवीण चित्रावेल ने 16.05 मीटर से की शुरुआत

CWG 2026 Live: रमेश पदक से चूके, सातवें स्थान पर रहे

CWG Live: पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु पर नजर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *