Eye Drops यूज करने वाले हो जाएं अलर्ट! सन फार्मा ने वापस मंगाए कई आई ड्रॉप्स, जानें वजह

Last Updated:

Eye Drops News : भारत की बड़ी दवा निर्माता कंपनी सन फार्मा ने अपने कई आई ड्रॉप्स के स्टॉक वापस मंगाने का फैसला किया है. निर्माण में संभावित दुष्परिणाम (Contamination) की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है. जानिए किन ब्रांड्स को वापस लिया गया है और मरीज अगर उसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब क्या करें.

सन फार्मा ने वापस मंगाए अपने कई आई ड्रॉप्स.

नई दिल्ली. भारत की प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों में से एक सन फार्मास्युटिकल्स ने एहतियाती कदम उठाते हुए भारतीय बाजार से अपने कई प्रमुख आई ड्रॉप्स (Eye Drops) के मौजूदा स्टॉक को वापस मंगाने का फैसला किया है. एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर्स को भेजे गए एक गोपनीय पत्र के सार्वजनिक होने के बाद यह मामला सामने आया. इस रिकॉल के पीछे की मुख्य वजह निर्माण प्रक्रिया के दौरान संभावित बैक्टीरियल इन्फेक्शन (Contamination) और स्टेरिलिटी से जुड़ी चिंताएं बताई जा रही हैं.

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सन फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स लिमिटेड ने डिस्ट्रीब्यूटर्स और विक्रेताओं को तुरंत प्रभाव से इन आई ड्रॉप्स की बिलिंग रोकने और उपलब्ध स्टॉक को वापस भेजने का निर्देश दिया है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘मरीजों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने नियमों के अनुसार और मरीजों के सर्वोत्तम हित में यह कदम उठाया है. हमारी टीम जल्द से जल्द इन दवाओं की उपलब्धता बहाल करने के लिए काम कर रही है.’

सन फार्मा ने क्यों लिया आई ड्रॉप्स वापस?

आंखों की दवाओं में स्टेरिलिटी का होना अनिवार्य है. किसी भी प्रकार का सूक्ष्मजीव या बाहरी कण आंख जैसी संवेदनशील इंद्रिय में गंभीर संक्रमण फैला सकता है. इसी जोखिम को टालने के लिए कंपनी ने एहतियातन यह कदम उठाया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *