हौदी में गिरने से मासूम की मौत, नोएडा में दर्दनाक हादसा, ट्यूबवेल ऑपरेटर हिरासत में

Last Updated:

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर के पास स्थित एक पंप पर खुली होदी में गिरने से चार साल के मासूम की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान फिरोज आलम के रूप में हुई है.

नोएडा में होदी में गिरने से चार साल के मासूम की मौत.

नोएडाः नोएडा सेक्टर 123 में पृथला गोलचक्कर के पास हौदी में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना 31 जुलाई सुबह करीब 8:00 बजे की है. घटना के बाद प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. हौदी अभी भी खुली हुई है. हादसे के बाद यहां कामगार लोगों ने इसमें ईंट डाल दी हैं ताकि दोबारा हादसा ना हो. बताया जा जा रहा है कि पुलिस ने इस ट्यूबवेल के ऑपरेटर अनिल को हिरासत में लिया है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के वक्त यहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे.

ट्यूबवेल ऑपरेटर को हिरासत में लिया गया
हौदी से महज़ चंद कदम की दूरी पर झुग्गी में बच्चे का परिवार रहता था. पड़ोसियों ने बताया कि फिलहाल परिवार यहां से सीतापुर चला गया है. पास में ही रहने वाले राजू ने बताया कि हमें पता चला कि यहां पर एक बच्चे की डूब कर मौत हो गई है. यह इसी तरह से खुला हुआ रहता है. हादसे के बाद यहां पर मजदूरों ने इस होली में ईंटें डाल दी है ताकि कोई हादसा ना हो सके. बताया जा रहा है कि इस मामले में इस ट्यूबवेल के ऑपरेटर अनिल को हिरासत में भी लिया है, जिस जगह हौदी बनी हुई है.

31 जुलाई की है घटना
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में रहने वाला 4 वर्षीय फिरोज आलम उर्फ गोलू, पुत्र मुराजुद्दीन, मूल निवासी ग्राम खर्तौना, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर, झुग्गी-झोपड़ी के पास बनी पानी की होदी में गिर गया. बताया जा रहा है कि बच्चा पानी पीने के लिए गया था, तभी यह हादसा हो गया.

बच्चे का हुआ अंतिम संस्कार
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया है.

लंबे समय से खुली पड़ी थी होदी
आरोप है कि जिस होदी में बच्चा गिरा, वह लंबे समय से खुली पड़ी थी और वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था या प्राधिकरण का कर्मचारी मौजूद नहीं था. उनका कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो बच्चे की जान बच सकती थी. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *